दीया मिर्जा के पटाखे न फोड़ने की अपील वाला वीडियो हटाने पर बॉम्बे हाई कोर्ट नाराज, BMC को दिया ये आदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे नहीं फोड़ने के बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा का एक वीडियो पर बीजेपी नेताओं द्वारा टिप्णी किए जाने के बाद बीएमसी ने उसे हटा दिया था.
वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट ने अब इस पर नाराजगी जताई है.
साथ ही हाईकोर्ट ने बीएमसी को वीडियो को दोबारा अपलोड करने का बड़ा आदेश भी दिया है.
दीया मिर्जा का पटाखे न जलाने की अपील वाला वीडियो क्यों हटाया गया?
बता दें कि BMC ने इस मुद्दे पर नागरिकों को जागरूक करने के लिए दीया मिर्जा को शामिल किया था.
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के लिए बनाए गए एक जागरूकता वीडियो में, 44 वर्षीय अभिनेत्री ने हाई कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए लोगों से सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील की थी.
हालांकि मुंबई बीजेपी प्रमुख अमित सातम के आपत्ति जताने के कुछ ही घंटों बाद मिर्जा के वीडियो को हटा दिया गया था, जबकि माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे जैसी हस्तियों के कई अन्य वीडियो अभी भी नगर निकाय के सोशल मीडिया हैंडल पर मौजूद हैं.
बीजेपी नेताओं ने क्यों किया दिया का विरोध
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने दावा किया कि अभिनेत्री ने "हमेशा हिंदू-विरोधी और सरकार-विरोधी रुख अपनाया है", और इसी वजह से उन्होंने उनका विरोध किया.
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि नगर निकाय द्वारा मिर्जा जैसी हस्तियों को बढ़ावा देना गलत है.
होंने कहा, "दीया मिर्जा ने दिवाली के बारे में ट्वीट किया है, लेकिन ईद, मुहर्रम या बकरीद के समय वह कभी कोई ट्वीट नहीं करतीं या ऐसी सलाह नहीं देतीं.वे केवल पर्यावरण के अनुकूल होली या दिवाली की बात करती हैं.उन्हें पर्यावरण के अनुकूल रमजान और बकरीद के बारे में भी बात करनी चाहिए.उनके जैसे लोग सनातन हिंदू धर्म के खिलाफ हैं.मैं मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर चर्चा करूंगा ताकि भविष्य में ऐसी चीजों को रोका जा सके.
दीया मिर्जा मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को आदेश
वहीं मंगलवार को मामले पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टीस गिरीश कुलकर्णी
📡 स्रोत: ABP Live Film