विदेश

DM ने पंचमुखी महादेव मंदिर में किया श्रमदान:सोनभद्र में 1000 किलो प्लास्टिक कबाड़ी को बेचकर ₹2,500 मिले, मंदिर को दान किए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
DM ने पंचमुखी महादेव मंदिर में किया श्रमदान:सोनभद्र में 1000 किलो प्लास्टिक कबाड़ी को बेचकर ₹2,500 मिले, मंदिर को दान किए

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में आज 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत DM चर्चित गौड़ ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने खुद श्रमदान कर मंदिर और आसपास के इलाके की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जनभागीदारी का संदेश भी दिया।

DM चर्चित गौड़ ने करीब 45 मिनट तक श्रमदान किया। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण भी मौजूद थीं। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में उत्साह से भाग लिया। अभियान में मंदिर परिसर और आसपास के इलाके से करीब 1000 किलोग्राम प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा किया गया।

इस प्लास्टिक को मौके पर ही कबाड़ी को बेच दिया गया, जिससे 2,500 रुपये मिले। जिलाधिकारी की पहल पर यह रकम मंदिर के रख-रखाव और व्यवस्थाओं के लिए दान कर दी गई। स्वच्छता को हमेशा बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में दो डस्टबिन भी लगवाए। इससे श्रद्धालु और आम लोग कूड़े का सही तरीके से निपटान कर सकेंगे।

साथ ही मंदिर परिसर को साफ रखने में लगातार मदद मिलेगी। इस मौके पर डीएम ने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक जगहों की सफाई सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें। कूड़ा तय जगह पर ही डालें और अपने आसपास की सार्वजनिक व धार्मिक जगहों को साफ रखने में योगदान दें।

उन्होंने यह भी कहा कि 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का मकसद सिर्फ सफाई करना नहीं है। इसका उद्देश्य स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाना है। जब प्रशासन के साथ आम लोग भी सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेंगे, तभी स्वच्छ और सुंदर माहौल बन पाएगा। इस अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय लोगों और बड़ी संख्या में मौजूद जनता ने उत्साह से भाग लिया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।