मनोरंजन

'दो पेग लगाकर हवाई जहाज बनने की बात कर रहे', सोना महापात्रा ने सलमान खान के गाने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' पर कसा तंज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'दो पेग लगाकर हवाई जहाज बनने की बात कर रहे', सोना महापात्रा ने सलमान खान के गाने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' पर कसा तंज

बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. अब वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं.

सोना ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के गाने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' पर तंज कसा है. इसके साथ ही उन्होंने सलमान के साथ अपने करीब 10 साल पुराने विवाद को भी याद किया.

सोना ने बताया कि सलमान की आलोचना करने के बाद उन्हें किस तरह की धमकियों और ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

सोना महापात्रा ने सलमान खान के गाने पर कसा तंज

सोना महापात्रा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने 20 साल के सफर के बारे में बात की.

साथ ही उन लोगों को भी जवाब दिया, जो मानते हैं कि सलमान खान के खिलाफ बोलने की वजह से उनका बॉलीवुड करियर आगे नहीं बढ़ पाया.

अपने वीडियो में सोना ने कहा, 'हम 2026 के आखिर में हैं और एक प्रोफेशनल म्यूजिक आर्टिस्ट के तौर पर मेरे 20 साल पूरे हो गए हैं. 'बोलो ना अभी नहीं आना', 'आज वेई' से लेकर 'आज तक तो पिहरी वारी जाओ रे बावरी' तक, मेरा सफर किसी एडवेंचर से कम नहीं रहा.'

इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ अपने पुराने विवाद का जिक्र किया. सोना ने कहा, 'एक ऐसी बात है, जिसे मैं आप सभी के साथ फिर से याद करना चाहती हूं.

साल 2016, यानी 10 साल पहले मैंने उस समय के सुपरस्टार सलमान खान की आलोचना की थी.

उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान होने वाली थकान की तुलना रेप पीड़िता के अनुभव से की थी.'

सलमान की आलोचना के बाद मिली थीं धमकियां

सोना ने आगे बताया कि सलमान की आलोचना करने के बाद उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा, 'इसके बाद क्या हुआ, मुझे गैंगरेप की धमकियां मिलने लगीं.

मेरी अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर शेयर की गईं. मुझे लगातार ट्रोल किया गया. मेरे परिवार और मेरी मां को भी गालियां दी गईं और धमकियां मिलीं. मुझे पुलिस में शिकायत तक दर्ज करानी पड़ी.'

<b

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सोनाक्षा महापात्रा, जो अपने बेबाक बोलों के लिए जानी जाती हैं, ने सलमान खान के नए गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ पर फिर से कड़ा तंज कसा। इस बार उन्होंने गाने की लिरिक्स और धुन की आलोचना करते हुए, अपने 10 साल पहले के विवाद को भी याद किया। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बॉलीवुड के दो प्रमुख कलाकारों के बीच सार्वजनिक मतभेद को उजागर करता है, और सोशल मीडिया पर चर्चा को बढ़ाता है। जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि प्रशंसक दोनों पक्षों में बाँट जाएँ, और ऑनलाइन बहसें तेज़ हों, जिससे दोनों कलाकारों की

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।