खेल

'दोबारा होनी चाहिए 2018 बॉल टेंपरिंग विवाद की जांच', माइकल क्लार्क ने कर डाली बड़ी मांग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'दोबारा होनी चाहिए 2018 बॉल टेंपरिंग विवाद की जांच', माइकल क्लार्क ने कर डाली बड़ी मांग

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा के बॉल टेंपरिंग विवाद पर खुलासे के बाद एक नया बवाल मच गया है. धीरे-धीरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया इस मुद्दे पर आ रही है.

आपको बता दें कि बॉल टेंपरिंग विवाद को ही सैंडपेपर स्कैंडल और सैंडपेपर विवाद कहा जाता है.

क्लार्क ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई फैंस इस कहानी से आगे नहीं बढ़े हैं और जब तक जांच दोबारा नहीं खुलती, असलियत पर भरोसा नहीं कर सकते.

बता दें कि उस्मान ख्वाजा ने अपनी नई किताब सब्र में 2018 केपटाउन टेस्ट के दौरान सैंडपेपरगेट की घटनाओं का विस्तार में जिक्र करते हुए दावा किया है कि घटना के बारे में पूरी टीम को जानकारी थी.

क्लार्क ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "हम आगे नहीं बढ़े हैं. ऑस्ट्रेलियाई फैन आगे नहीं बढ़े हैं. वे सच पर भरोसा नहीं कर सकते. उन्हें सच नहीं पता. जब तक यह (जांच) दोबारा नहीं खुलती और सच सामने नहीं आता."

उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास 2018 में मौका था. सच सामने नहीं आया. हमारे पास 2021 में मौका था जब कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने कुछ कमेंट्स किए थे. सच सामने नहीं आया. अब हमारे पास यह मौका है.

मैं बस यह देखना चाहता हूं कि जो भी सच है, वो सब सामने आए, लोगों को आखिरकार सच बोलने का मौका मिले, और वे आगे बढ़ें."

गौरतलब है कि 2021 में एक इंटरव्यू में कैमरन बैनक्रॉफ्ट, जो अपनी पैंट में सैंडपेपर छिपाते हुए दिखे थे, उनसे पूछा गया कि क्या फ्रंट-लाइन बॉलर पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन को इस साजिश के बारे में पता था.

इस पर उनका जवाब था कि यह खुद ही समझ में आता है.

इसके जवाब में कमिंस, स्टार्क, हेजलवुड और लियोन ने एक संयुक्त बयान जारी किया जिसमें उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें इस गैर-कानूनी इस्तेमाल के बारे में नहीं पता था.

यह भी पढ़ें-

'मैं मुंबई इंडियंस से क्विंटन डिकॉक को रिलीज कर दूंगा', पूर्व भारतीय

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बॉल टेंपरिंग विवाद, जिसे सैंडपेपर स्कैंडल भी कहा जाता है, 2018 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर बॉल बदलने के आरोप के कारण हुआ था। इस बार माइकल क्लार्क ने फिर से जांच की मांग की, यह कहते हुए कि फैंस को सच्चाई पर भरोसा तभी हो सकता है जब पुनः जाँच हो। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट प्रतिष्ठा और विश्व क्रिकेट में पारदर्शिता पर सवाल उठाती है। यदि जांच नहीं हुई तो खेल में विश्वास घट सकता है, और प्रशंसकों व खिलाड़ियों के बीच असंतोष बढ़ सकता है, जिससे खेल की छवि पर दीर्घकालिक असर

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।