विदेश

डोनाल्ड ट्रंप फिर फोड़ने वाले हैं 'टैरिफ बम'? क्या भारत-चीन पर भी होगा असर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
डोनाल्ड ट्रंप फिर फोड़ने वाले हैं 'टैरिफ बम'? क्या भारत-चीन पर भी होगा असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. इसका भारत और चीन समेत कई देशों पर पड़ सकता है.

हालांकि अभी तक ट्रंप प्रशासन ने उन देशों के नाम का जिक्र नहीं किया है, जिनका टैरिफ बढ़ाया जा सकता है.

यह टैरिफ उन देशों पर लगेगा जो कि कथित तौर पर अमेरिकी व्यवसायों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन भारत और चीन समेत कई देशों पर ऊंचे टैरिफलगाने की तैयारी कर रहा है.

चीन, यूरोपीय संघ और 14 दूसरे देश औद्योगिक सब्सिडी देते हैं. इसकी महीनों से जांच चल रही थी.

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जैमीसन ग्रीर इस जांच के नतीजों की घोषणा इसी हफ्ते कर सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि घोषणा के समय में बदलाव हो सकता है.

अमेरिका क्यों बढ़ाना चाह रहा है टैरिफ ग्रीर का कहना है कि सब्सिडी और दूसरी सरकारी सहायता ने उन अर्थव्यवस्थाओं में जरूरत से अधिक औद्योगिक उत्पादन क्षमता पैदा कर दी है, जो अमेरिका की निगरानी में हैं.

इससे उन बाजारों की कंपनियों को दुनिया भर में कम कीमतों पर बड़ी मात्रा में सामान बेचने में मदद मिली है, जिससे अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स को नुकसान उठाना पड़ रहा है.

अमेरिका किन-किन देशों पर लगा सकता है ज्यादा टैरिफ टैरिफ को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि USTR की इस घोषणा से चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्य देशों सहित दर्जनों देशों पर ज्यादा टैरिफ लग सकता है.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इससे पहले भी कई देशों पर ज्यादा टैरिफ लगा चुके हैं. उन्होंने भारत और चीन पर भारी टैरिफ लगाया था. हालांकि इसके बाद इसे कम कर दिया गया.

अब भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही ट्रेड डील भी हो सकती है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने की योजना की घोषणा की है, जिससे भारत और चीन सहित कई अर्थव्यवस्थाओं पर असर पड़ सकता है। यह विषय वैश्विक व्यापार नीतियों के बदलते परिदृश्य को दर्शाता है, जहाँ टैरिफ को आर्थिक प्रतिस्पर्धा और घरेलू उद्योगों की रक्षा के साधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह भारत-चीन के बीच व्यापारिक संबंधों और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित कर सकती है, जिससे कच्चे माल और तैयार वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं। आम जनता पर

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।