राज्य

दोपहर तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटों को पार कर सकता है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दोपहर तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटों को पार कर सकता है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’

रायपुर, 20 नवंबर 2026

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के आज दोपहर तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटों को पार करने की आशंका है। इस के प्रभाव से 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटें की रफ्तार से हवा चलेगी। विभाग ने मछुआरों को कल सुबह तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

विभाग ने उड़ीसा में बहुत तेज़ बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और झारखंड में तेज़ वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्‍तर भारत के कुछ हिस्सों में भी कल तक तेज़ बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में आज गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में रविवार तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 नवंबर तक घना कोहरा हो सकता है। इस बीच, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र- दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। आज सुबह 7 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 270 दर्ज किया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।