राजनीति

दोपहर में PK संग मीटिंग,शाम को MLC का टिकट लौटाया:तिरहुत शिक्षक प्रत्याशी बोले- बैठक में मुझसे कहा गया, आप वही बोले जो PK ने कहा है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दोपहर में PK संग मीटिंग,शाम को MLC का टिकट लौटाया:तिरहुत शिक्षक प्रत्याशी बोले- बैठक में मुझसे कहा गया, आप वही बोले जो PK ने कहा है

MLC चुनाव से पहले जनसुराज को झटका लगा है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए गए भूषण झा ने दोपहर को प्रशांत किशोर के साथ मीटिंग की और शाम में टिकट लौटा दिया। गुरुवार को पार्टी ने भूषण झा को तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

शुक्रवार को प्रशांत किशोर की मौजूदगी में मुजफ्फरपुर के एक निजी होटल में हुई बैठक के बाद भूषण झा ने पार्टी से अलग होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। भूषण झा ने बैठक के दौरान उनके साथ हुए व्यवहार पर आपत्ति जताई है। दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि जब उन्हें बैठक में अपनी बात रखने के लिए कहा गया और उन्होंने बोलना शुरू किया तो उनके साथ आए शिक्षक साथियों को उनकी बात रिकॉर्ड करने से रोक दिया गया।

उनका यह भी आरोप है कि उनकी बातों को मीडिया तक पहुंचने नहीं दिया गया और बाद में उन पर वही बोलने का दबाव बनाया गया जो उनसे कहा जा रहा था। बैठक के बाद शिक्षकों से राय लेने का दावा भूषण झा ने कहा है कि उन्हें यह व्यवहार आपत्तिजनक लगा। उनके साथ गए शिक्षक साथी भी बैठक के दौरान असहज महसूस करने लगे।

बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने सैकड़ों शिक्षक साथियों से बातचीत कर आगे की रणनीति पर राय ली। उनके मुताबिक, अधिकतर शिक्षक साथियों ने उन्हें स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने जनसुराज के उम्मीदवार के रूप में चुनाव नहीं लड़ने और स्वतंत्र प्रत्याशी के तौर पर तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया।

जन सुराज के लिए क्या बदला?

भूषण झा के फैसले से तिरहुत शिक्षक सीट पर जन सुराज की चुनावी रणनीति में बदलाव की स्थिति बन गई है। पार्टी ने एक दिन पहले ही उन्हें आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया था। अब उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद जन सुराज को इस सीट पर नए उम्मीदवार के नाम पर फैसला करना पड़ेगा। इसको लेकर जन सुराज ने पटना में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। भूषण झा ने अपने बयान में कहा है कि वह तिरहुत के शिक्षक साथियों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।