'दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा...', बर्थडे से पहले शाहरुख खान को मिला सरप्राइज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाने वाले हैं.
इस खास मौके से पहले ही गूगल जेमिनी ने उनके लिए ऐसा सरप्राइज तैयार किया, जिसने एक्टर का दिल जीत लिया.
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर शाहरुख के नाम का शानदार लाइट शो आयोजित किया गया, जिसकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने गूगल जेमिनी को खास अंदाज में शुक्रिया कहा.
सी-लिंक पर शाहरुख के लिए हुआ खास लाइट शो
शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक को खास अंदाज में सजाया गया है.
इस मौके पर वहां शानदार लाइट शो के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' के पोस्टर्स भी दिखाए गए. इस खूबसूरत नजारे के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
ये शाहरुख के लिए गूगल जेमिनी की तरफ से एक खास ट्रिब्यूट था.
शाहरुख ने पोस्ट शेयर कर जताया आभार
इस खास सरप्राइज को देखने के बाद शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सी-लिंक की तस्वीर शेयर की.
इसके साथ उन्होंने लिखा, 'दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा... हमेशा इतना शानदार प्यार देने के लिए शुक्रिया. इस तस्वीर को लेने के लिए मुझे देर रात ड्राइव पर निकलना पड़ा.'
Dost ho toh Google Gemini jaisa.. Thank you for the KING-sized love always....
had to sneak out for a drive to get this photo ha ha.. @GeminiApp https://t.co/z3kLfG2Wf5
Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 1, 2026
शाहरुख के इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया.
एक्टर ने अपने मजेदार अंदाज में गूगल जेमिनी का शुक्रिया अदा किया और इस खास सरप्राइज पर अपनी खुशी जाहिर की.
'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख खान <a title="शाहरुख खान" href="https://www.abplive.com/topic/shah-rukh-khan" data-type="interlinkingkeywor
📡 स्रोत: ABP Live Film