'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम, अब बनेगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, बस कमाने होंगे इतने करोड़
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था.
वहीं दूसरे मंडे यानी रिलीज के 11वें दिन इसकी कमाई में उम्मीद से ज्यादा मंदी दर्ज की गई. हालांकि फिर भी इसने 6 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया.
इन सबके बीच ये फिल्म अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.
चलिए यहां जानते हैं 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है? 'दृश्यम 3' ने 12वें दिन कितनी कमाई की? अभिषेक पाठक निर्देशित 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म कर रही है..
इसने पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ की धुआंधार कमाई कर ली थी.
इसके बाद इसने वीकेंड पर भी सिनेमाघरों में तबाही मचाई और 300 करोड़ से ज्यादा कमाई कर डाली.
हालांकि रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे से इसके कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. यहां तक कि ये अब सिंगल डिजिट में कलेकनश कर रही है. बता दें कि इसने 11वें दिन 6.25 करोड़ कमाए.
हालांकि ब्लॉबस्टर ट्यूज्डे ऑफर के चलते दूसरे मंगलवार को इसकी कमाई में फिर तेजी देखी गई है.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 8.50 करोड़ कमाए हैं.
इसी के साथ 'दृश्यम 3' की भारत में 12 दिनों की कुल नेट कमाई अब 323.50 करोड़ रुपये हो गई है. 'दृश्यम 3' बन पाएगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 12 दिनों में 323 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है.
ये फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि ये तीसरे वीकेंड तक 350 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. हालांकि इसके लिए इसे 27 करोड़ और कमाने होंगे.
वहीं उम्मीद ये भी है कि ये हनुमान अंश के 337 करोड़ के कलेक्शन को पार कर साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म भी बन जाएगी. इसके लिए इसे 14 करोड़ और कमाने होंगे. ये आंकड़ा 'दृश्यम 3' आसानी से हासिल कर लेगी.
देखने वाली बात होगी कि तीसरे वीकेंड तक 'दृश्यम 3' क्या-क्या रिकॉर्ड अपने नाम कर पाती है. 'दृश्यम 3' के बारे में बता दें कि 'दृश्यम 3' का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और इसे कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, अजीत अंधारे और आलोक जैन ने पैनोरमा स्टूडियोज़ और स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.
फ़िल्म में अजय देवगन के अलावा जयदीप अहलावत, तब्बू, रजत कपूर, कमलेश सावंत, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
📡 स्रोत: NewsData.io