मनोरंजन

'दृश्यम 3' के 6 दिनों में 6 बड़े रिकॉर्ड, बुधवार को बॉक्स ऑफिस किया ये धमाका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'दृश्यम 3' के 6 दिनों में 6 बड़े रिकॉर्ड, बुधवार को बॉक्स ऑफिस किया ये धमाका

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म को बहुत सराहा जा रहा है. फिल्म ने 5 दिन में ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली थी. अब छठे दिन भी फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रात साढ़े 8 बजे तक 11.11 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म को 14,013 शोज मिले और 17 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 228.11 करोड़ का कलेक्शन किया.

फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन के फाइनल आंकड़े रात साढ़े 10 बजे तक आएंगे.

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ कमाए थे. फिल्म को 15,759 शोज मिले थे.

वहीं फिल्म को 60.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली थी. दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 16,868 शोज मिले और 48.1 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म ने 61 करोड़ कमाए.

फिल्म को 17,323 शोज मिले और 56 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. चौथे दिन फिल्म ने 21 करोड़ कमाए. फिल्म को 16,274 शोज और 25 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. पांचवें दिन फिल्म ने 19.50 करोड़ कमाए.

फिल्म को 16,075 शोज मिले और 24 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

अजय की फिल्म के नाम होगा ये रिकॉर्ड?

फिल्म ने बुधवार को 11 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

उम्मीद है कि फिल्म साढ़े बजे तक 14 .7 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेगी.

अगर फिल्म ऐसा करती है तो अजय देवगन के करियर की बुधवार को दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन जाएगी.

अजय की 'तान्हाजी' ने 16.72 करोड़ कमाए थे. वहीं फिल्म 'सिंघम अगेन' 14.7 करोड़ का कलेक्शन किया था.

फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने 10.05 करोड़ कमाए और 'दृश्यम 2' ने 9.55 करोड़ का बिजनेस किया. दृश्यम 3 ने 'गोलमाल अगेन' और 'दृश्यम 2' को पछाड़ दिया है.

फिल्म ने 6 दिन में बनाए ये रिकॉर्ड

अजय देवगन की बिगेस्ट ओपनर.

धुरंधर के बाद 2026 दूसरे सबड़े बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म.

सोमवार को सबसे तेज कमाई करने वाली अजय देवगन की सबसे बड़ी फिल्म.

100 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री लेने वाली चौथी फिल्म (2 दिन में 115.50 करोड़.

धुरंधर 2 (142 करोड़ 1 दिन), पुष्पा 2 (127.20 करोड़ 2 दिन) और पठान (123 करोड़ 2 दिन) इस फिल्म से आगे हैं.

50 करोड़ क्लब में सबसे

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।