मनोरंजन

'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म कर रही है.

पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई की और 10 दिनों में, ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. ये फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

चलिए अब यहां जानते हैं कि इसने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने 11वें दिन कितनी की कमाई?

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कई ज्यादा अच्छा परफ़ॉर्म किया है.

ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से भी भरभरकर नोट कमा रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड भी बना रही है.

बता दें कि 62 करोड़ से खाता खोलने के बाद इसका पहले वीक का कलेक्शन 245.50 करोड़ रुपये रहा.. इसके बाद इसने दूसरे वीकेंड में भी जबरदस्त कलेक्शन किया.

जहां 8वें दिन इस क्राइम थ्रिलर ने 14.50 करोड़ कमाए तो इसके 9वें दिन का कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये रहा. जबकि 10वें दिन 'दृश्यम 3' ने 22.50 करोड़ कमाए.

वहीं दूसरे मंडे को इस फिल्म की कमाई में वीकडेज होने के चलते काफी मंदी देखी गई.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 6.25 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की नेट कमाई अब 315.25 करोड़ रुपये हो गई है.

'दृश्यम 3' ने 11 दिनों में कितना वसूला बजट

'दृश्यम 3' की कमाई में 11वें दिन बेशक मंदी देखी गई लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही सफल हो चुकी है.

बता दें कि इसका बजट 110 करोड़ बताया जा रहा है और इसने रिलीज के 11 दिनों 315.25 करोड़ कमा लिए हैं.

ऐसे में इसने 205.26 करोड़ का मुनाफा कमा लिया है जो कि प्रतिशत में 186.59% होता है.

अभी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है और इसके कई करोड़ और कमाने की उम्मीद है.

'दृश्यम 3' के बारे में 'दृश्यम 3' में का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है. ये फिल्म इस ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी का आख

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।