मनोरंजन

Drishyam 3 Advance Booking Day 1 Live: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली छप्परफाड़ कमाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
Drishyam 3 Advance Booking Day 1 Live: रिलीज से पहले  ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली छप्परफाड़ कमाई

अजय देवगन अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी दृश्यम के फाइनल चैप्टर दृश्यम द कन्क्लूजन या दृश्यम 3 के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं.

ये मच अवेटेड फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, उससे पहले फिल्म को लेकर काफी माहौल बन चुका है और इसी के साथ इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है.

अभिषेक पाठक निर्देशित ये फिल्म प्री सेल में कितना कलेक्शन कर रही है यहां जान सकते हैं.

दृश्यम 3 एडवांस बुकिंग डे 1

अजय देवगन की दृश्यम 3 को एडवांस बुकिंग में काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा लिए हैं.

फिल्म के पहले दिन के लिए 7 हजार 440 शोज के लिए 2.2 लाख टिकटों की सेल हो चुकी है.

इसी के साथ इसने पहले दिन के लिए प्री सेल में ब्लॉक सीटों के साथ 8.8 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के साथ 6.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

बता दें कि फिल्म को रिलीज होने में अभी 2दिन बचे हैं तो इसकी एडवांस बुकिंग में और तेजी आने की उम्मीद है.

एडवांस बुकिंग के ट्रेंड से ज़बरदस्त ओपनिंग की उम्मीद

अजय देवगन की दृश्यम 3 को रिलीज़ से पहले की काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस वजह से ओपनिंग-डे को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.

ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि ये फिल्म भारत में आसानी से 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट ओपनिंग कर सकती है, बशर्ते बुकिंग की रफ़्तार रिलीज के दिन भी वैसी ही मजबूत ऑक्यूपेंसी और स्पॉट बुकिंग में बदले.

मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए 50 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग का आंकड़ा भी मुमकिन लग रहा है.

अगर एडवांस सेल्स की रफ़्तार बनी रहती है और फिल्म को पहले दिन अच्छी वॉक-इन ऑडियंस मिलती है, तो 'दृश्यम 3' भारत में अपनी ओपनिंग वाले दिन 50 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर सकती है.

दृश्यम 3 के बारे में 'दृश्यम द कन्क्लूजन' में पिछली फिल्म की मुख्य कास्ट ही नजर आएगी. अजय देवगन विजय सालवगांवकर के किरदार में दिखेंगे. वबीं तब एक बार फिर अपना अहम किरदार निभा रही.

श्रिया सरन, ईशिता दत्ता और रजत कपूर भी अपनी भूमिका दोहराते दिखेंगे. इस बार फिल्म में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की नई एंट्री हुई है.

अभ

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।