Driving Tips: लंबे रूट पर कार चलाते समय किन बातों का रखें ध्यान? बरतें ये सावधानियां, नहीं होगी कोई समस्या
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Driving Tips: लंबे रूट पर कार से सफर करना आरामदायक होने के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है.
अगर आप लंबे रूट पर सफर कर रहे हैं या भले ही शहर में ड्राइव कर रहे हैं ऐसे में आपको सेफ्टी का ध्यान जरूर रखना चाहिए.
लंबे सफर के दौरान ड्राइवर को न केवल ट्रैफिक और सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखनी होती है, बल्कि कार की स्थिति, टायर, ब्रेक के साथ ही साथ अन्य चीजों का भी ध्यान रखना चाहिए.
छोटी सी लापरवाही कई बार सफर का मजा खराब कर सकती है और गंभीर परेशानी की वजह भी बन सकती है.
चलिए आपको बताते हैं लंबे रूट पर गाड़ी चलाते समय आमतौर पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या सावधाियां बरतनी चाहिए. 1.
स्पीड लिमिट का रखें ध्यान अगर आप लंबे रूट पर गाड़ी चला रहे हैं तो सबसे पहली और जरूरी बात तो यही है कि इस दौरान आपको ओवरस्पीडिंग करने से बचना चाहिए. इसके अलावा हमेशा दी गई स्पीड लिमिट के अंदर ही ड्राइव करें.
चौड़ी और सीधी सड़क देखकर अपनी कार की क्षमता के हिसाब से तेज चलना सुरक्षित नहीं माना जा सकता है.
इसलिए रास्ते में लगे स्पीड लिमिट बोर्ड को ध्यान से पढ़ें और उसी के हिसाब से गाड़ी चलाएं. 2.
ओवरटेक करते समय रहें सावधान लंबे रूट पर ओवरटेकिंग करना एक आम बात है, जोकि हर कोई करता है, लेकिन इस दौरान केवल एक छोटी सी गलती करना भी बड़े हादसे को दावत दे सकता है.
कई बार पीछे से तेज गति से आ रही कार या बाइक आपकी काफी कम समय में पास पहुंच सकती है. इसलिए ओवरटेक करने से पहले आसपास के ट्रैफिक और ब्लाइंड स्पॉट को देख लें. इसके बाद ही सुरक्षित तरीके से आपको ओवरटेक करना चाहिए. 3.
मोबाइल फोन से बचें वैसे तो आम सड़कों पर भी ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन पर बात करना या फिर मैसेज पढ़ना गलत माना जाता है.
लंबे रूट पर तेज रफ्तार से कार चलाने पर अगर आप मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ सेकंड का ध्यान भटकना भी गंभीर हादसे में बदल सकता है.
इसलिए इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि इस दौरान फोन से दूर रहें और सीट बेल्ट लगाकर रखें.
📡 स्रोत: NewsData.io