राजनीति

DU छात्र संघ चुनाव के वोटों की गिनती शुरू:2 हजार से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात; विक्ट्री जुलूस पर हाईकोर्ट की रोक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
DU छात्र संघ चुनाव के वोटों की गिनती शुरू:2 हजार से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात; विक्ट्री जुलूस पर हाईकोर्ट की रोक

दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुए DUSU चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। सुरक्षा के लिए यूनिवर्सिटी में 2 हजार से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात किए गए हैं। काउंटिंग सेंटर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। DU में शुक्रवार को हुई वोटिंग में 40.46% मतदान हुआ। यह देश का सबसे बड़ा स्टूडेंट इलेक्शन है।

ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास और उपाध्यक्ष पद के लिए ईशू मौर्या को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा और उपाध्यक्ष पद के लिए वीर चतरथ को उम्मीदवार बनाया है। इधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे आने के बाद किसी भी तरह के विक्ट्री जुलूस पर रोक लगा दी है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2 कैंपस, इनमें 91 कॉलेज, चुनाव 52 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो कैंपस हैं। साउथ और नॉर्थ कैंपस लगभग 15 किमी की दूरी पर बने हैं। दोनों कैंपस मिलाकर DU में 91 कॉलेज आते हैं, लेकिन DUSU के चुनावों में DU के सभी कॉलेज वोट नहीं कर सकते हैं। DUSU में सिर्फ 52 कॉलेज और फैकल्टी ही सीधे तौर पर वोटिंग में हिस्सा लेते हैं।

सेंट स्टीफंस, लेडी श्री राम और जीसस एंड मैरी जैसे कुछ बड़े कॉलेज भी DUSU का हिस्सा नहीं हैं। अरुण जेटली समेत कई चर्चित नेता DUSU के प्रेसिडेंट रह चुके हैं अरुण जेटली: 1974 में DUSU अध्यक्ष रहे और आगे चलकर केंद्र सरकार में देश के वित्त एवं रक्षा मंत्री बने (BJP)। विजय गोयल: 1977 में DUSU अध्यक्ष रहे और आगे चलकर केंद्र सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बने (BJP)।

अजय माकन: 1985 में DUSU अध्यक्ष रहे और आगे चलकर केंद्र सरकार में आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री बने (INC)। अलका लांबा: 1995 में DUSU अध्यक्ष रहीं और आगे चलकर दिल्ली विधानसभा में विधायक तथा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं (INC)। --------------------------------- ये खबर पढ़ें… DU छात्र संघ चुनाव-CJP प्रोटेस्ट के बाद पहला जेन-जी इलेक्शन लग्जरी गाड़ियों का काफिला नारेबाजी के साथ आता है।

उसमें से उतरते ही नेताजी के गले में मालाओं का ढेर लग जाता है। बैकग्राउंड में पटाखे छूट रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।