विदेश

दुबई से iPhone 18 Pro लाया शख्स, कस्टम ने मांगे 30 हजार, अब कोर्ट जाएगा मामला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दुबई से iPhone 18 Pro लाया शख्स, कस्टम ने मांगे 30 हजार, अब कोर्ट जाएगा मामला

विदेश में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदना कई लोगों के लिए सस्ता विकल्प होता है, लेकिन भारत लौटते समय यही खरीदारी कभी-कभी मुश्किल खड़ी कर सकती है.

केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां दुबई से लौट रहे एक NRI यात्री को अपने नए आईफोन के कारण कस्टम अधिकारियों के सवालों का सामना करना पड़ा.

मामला केवल टैक्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यात्री और अधिकारियों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा.

इस घटना ने विदेश से निजी इस्तेमाल के लिए सामान लाने वाले यात्रियों के अधिकारों और कस्टम नियमों पर नई चर्चा शुरू कर दी है.

कस्टम ड्यूटी देने से यात्री ने क्यों किया इनकार?

खलीज टाइम्स के मुताबिक, एनआरआई का नाम अज़ास है, कोझिकोड के रहने वाले हैं.

उनका मानना था कि नया फोन उनके निजी इस्तेमाल के लिए है और इसे बेचने या किसी व्यावसायिक गतिविधि के मकसद से नहीं खरीदा गया है.

इसी आधार पर उन्होंने अधिकारियों की ओर से बताई गई रकम जमा करने से मना कर दिया.

दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे पर असहमति बढ़ती गई.

यात्री ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठने का फैसला किया. वह अपना फोन वापस मिलने तक वहां से जाने को तैयार नहीं थे.

दुबई से कौन-सा आईफोन लेकर आया था यात्री?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में दुबई से भारत पहुंचने पर उनके सामान में नया iPhone 18 Pro मिला. इस डिवाइस को उन्होंने 5,950 UAE दिरहम में खरीदा था.

उनके पास एक पुराना iPhone 14 भी था, जिसका इस्तेमाल वह पहले से कर रहे थे.

कोच्चि एयरपोर्ट के नेदुम्बस्सेरी टर्मिनल पर कस्टम विभाग ने नए फोन की खरीद को लेकर उनसे जानकारी मांगी.

अधिकारियों की ओर से कथित तौर पर फोन को भारत लाने के लिए लगभग 20 हजार से 30 हजार रुपये तक का शुल्क जमा करने को कहा गया.

विदेश से सामान लाने पर कितनी मिलती है छूट?

<p style="tex

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।