विदेश

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में 16000 फीट पर क्यों मचा हड़कंप? जानें पूरा घटनाक्रम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में 16000 फीट पर क्यों मचा हड़कंप? जानें पूरा घटनाक्रम

दुबई की फ्लाइट FZ1073 में आसमान में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब विमान 16000 फ़ीट अचानक नीचे जाने लगा आखिर क्या हुआ था विमान के साथ. दोनों पायलट के बीच हिंसक झड़प, कैसे संभला विमान?

शुरुआत में विमान के हाईजैक होने की खबर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मच गया था, लेकिन जांच में सामने आया कि यह कॉकपिट के अंदर पायलटों के बीच हुआ एक हिंसक विवाद था.

विमान में अचानक क्या हुआ जानिये पूरा घटनाक्रम उड़ान भरने के करीब डेढ़ घंटे बाद, जब विमान जॉर्डन - सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में था, तब विमान से अचानक Squawk 7700 यानी गंभीर आपातकाल का कोड और उसके तुरंत बाद Squawk 7500 कोड भेजा गया.

विमानन क्षेत्र में 7500 कोड का मतलब विमान का हाईजैक होना या कोई बाहरी गैर-कानूनी दखल होता है.

तेजी से नीचे गिरा विमान अलर्ट के साथ ही विमान सिर्फ दो मिनट के भीतर 34,000 फीट की ऊंचाई से घटकर लगभग 16,600 फीट पर आ गया.

इससे विमान में सवार करीब 174 से 180 यात्रियों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई.

कॉकपिट का खौफनाक सच पायलटों के बीच झगड़ा और चाकूबाजी भी हुई मीडिया रिपोर्ट्स और चश्मदीदों के मुताबिक, यह कोई बाहरी हाईजैकिंग नहीं थी.

कॉकपिट के अंदर मुख्य पायलट और को-पायलट के बीच किसी बात को लेकर हिंसक झड़प हो गई थी. आरोप है कि एक पायलट ने विमान को नीचे की तरफ मोड़कर क्रैश करने की कोशिश की थी.

विमान में यात्रियों ने संभाला मोर्चा कॉकपिट से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर आगे बैठे कुछ यात्री जिनमें इजराइली नागरिक भी शामिल थे कॉकपिट की तरफ दौड़े. उन्होंने हमलावर पायलट पर काबू पाया और उसे बांध दिया.

कॉकपिट में खून बिखरा हुआ था और एक पायलट फोल्डिंग चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल था, जिसे विमान में ही मौजूद एक इजराइली डेंटिस्ट ने प्राथमिक उपचार दिया.

किस्मत से विमान में सादे कपड़ों में दो अन्य पायलट भी सफर कर रहे थे, जिनमें से एक ने तुरंत विमान का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया.

फाइटर जेट्स किए गए रवाना हाईजैक का कोड मिलते ही इज़राइल की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गईं.

इजराइली वायुसेना ने तुरंत अपने लड़ाकू विमानों को हवा में रवाना कर दिया और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आपातकालीन बैठक बुलाई.

सऊदी अरब में सुरक्षित लैंडिंग मामला बिगड़ता देख विमान का रास्ता बदला गया और उसे सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित लैंड कराया गया. लैंडिंग के बाद दोनों पायलटों को अस्पताल ले जाया गया.

फ्लाईदुबई ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

दुबई से तेल अवीव जा रही FZ1073 फ्लाइट पर 16000 फीट पर अचानक नीचे गिरने के बाद पायलटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसे पहले हाईजैकिंग के रूप में गलत रिपोर्ट किया गया। यह घटना विमानन सुरक्षा और पायलट प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करती है। ऐसी दुर्घटनाएँ यात्रियों के विश्वास को हिलाती हैं और एयरलाइन उद्योग पर नियामक दबाव बढ़ाती हैं। आम जनता के लिए यह चेतावनी है कि पायलटों के बीच संघर्ष से उड़ान की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है, जिससे यात्रा योजनाओं में अनिश्चितता और विमानों की विश्वसनीयता पर

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।