अपराध

आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य:कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा होगा छठ पूजा का व्रत, जानिए इस पर्व से जुड़ी मान्यताएं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य:कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा होगा छठ पूजा का व्रत, जानिए इस पर्व से जुड़ी मान्यताएं

आज रविवार, 15 नवंबर कार्तिक शुक्ल षष्ठी है, इस तिथि पर छठ महापर्व मनाया जाता है। छठ पूजा पर डूबते सूर्य को और कल यानी 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। छठ पर्व में सूर्य देव के साथ छठी मैया की पूजा करने की परंपरा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं.

मनीष शर्मा के मुताबिक, आमतौर पर रोज सुबह उगते सूर्य को जल चढ़ाने की परंपरा है, लेकिन छठ पूजा ऐसा पर्व है, जिसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य की उपासना की जाती है। भगवान सूर्य पंचदेवों में से एक हैं। किसी भी शुभ काम की शुरुआत पंचदेवों की पूजा से करने की परंपरा है। मान्यता है कि सूर्य पूजा से नकारात्मक विचार दूर होते हैं और स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

सूर्य को अर्घ्य देने के बाद उनके मंत्रों और नामों का जप किया जाता है। छठ पूजा में सूर्य देव के साथ उनकी बहन मानी जाने वाली छठी मैया की भी पूजा की जाती है। छठी मैया से जुड़ी हैं ये मान्यताएं खरना के बाद शुरू होता है 36 घंटे का निर्जला व्रत छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला कठिन व्रत है।

इसका दूसरा दिन खरना कहलाता है। इस साल खरना कल यानी शनिवार, 14 नवंबर को था। खरना के दिन व्रती सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं। शाम को सूर्यास्त के बाद पूजा की जाती है और प्रसाद तैयार किया जाता है। परंपरा के अनुसार, इस दिन गाय के दूध और गुड़ से खीर बनाई जाती है। इसके साथ रोटी और अन्य पारंपरिक पकवान भी प्रसाद के रूप में तैयार किए जाते हैं।

व्रती पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं और परिवार के दूसरे सदस्यों को भी प्रसाद बांटा जाता है। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। इस दौरान व्रती अन्न और पानी दोनों का त्याग करते हैं। आज शाम को डूबते और कल सुबह उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य छठ पूजा के तीसरे दिन यानी आज 15 नवंबर की शाम नदी, तालाब या दूसरे जलाशयों के किनारे सूर्य देव की पूजा की जाएगी।

व्रती पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस पूजा में बांस की टोकरी और सूप में फल, नारियल, गन्ना, ठेकुआ और दूसरे पारंपरिक प्रसाद रखे जाते हैं। ठेकुआ छठ पूजा का प्रमुख प्रसाद माना जाता है। संध्या अर्घ्य के बाद भी व्रती रातभर निर्जला उपवास जारी रखते हैं। अगले दिन 16 नवंबर, सोमवार की सुबह सूर्योदय के समय घाटों पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

इसके बाद छठी मैया और सूर्य देव की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। सुबह का अर्घ्य पूरा होने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण करते हैं। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाला छठ महाव्रत पूरा होता है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

छठ पूजा एक प्राचीन हिन्दू परंपरा है, जिसमें भक्त डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। यह पर्व आज, 15 नवंबर, कार्तिक शुक्ल शष्ठी को मनाया जा रहा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि कैसे लोग अपने परिवार की भलाई के लिए धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। इस प्रकार के व्रत से समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान बनी रहती है। आम जनता पर इसका असर मनोवैज्ञानिक शांति और पारिवारिक बंधन को मजबूत करने में हो सकता है, जिससे समग्र समाज में समृद्धि और स्वास्थ्य का संदेश पहुँचता है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।