व्यापार

दूध-दही और पनीर पर FSSAI ने जारी किए नए नियम, सीधा आप पर होगा असर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दूध-दही और पनीर पर FSSAI ने जारी किए नए नियम, सीधा आप पर होगा असर

हर घर में दूध-दरी और पनीर का इस्तेमाल किया जाता है.

अगर आपको भी दही और पनीर खाना पसंद है या फिर आपको दूध पीना पसंद है तो यह जानकारी आपके काम आने वाली है. आप इन डेयरी प्रोडक्ट को खरीदेंगे तो आपको इस पर एक नया निशान जल्द ही दिखाई देगा.

ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर इस निशान का मकसद क्या होगा और इससे ग्राहकों को क्या फायदा होगा?

सबसे पहले तो जान लें कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ( FSSAI) ने दूध और दूधे से बनी चीजों के लिए एक समान लोगो तय किया है.

अहम बात ये है कि उस निशान को सभी चीजों के पैकेट पर लगाने की तारीख भी जारी कर दी गई है. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर ये निशान कैसा दिखेगा?

कैसा होगा निशान?

बता दें कि FSSAI के नए लोगो में नीले रंग का चौकोर निशान होगा, जिसमें सफेद बूंद का निशान बना होगा.

इस निशान को सभी कंपनियों को अपने डेयरी प्रोडेक्ट के पैकेट पर एक जैसा लगाना होगा.

ग्राहकों पर क्या होगा असर

इस निशान की वजह से ग्राहकों को खरीदारी करते समय डेयरी प्रोडक्ट पहचानने में काफी आसानी होगी. साथ ही ग्राहक आसानी से पहचान सकेंगे कि कौनसा प्रोडक्ट दूध है और दूध से बना है.

जैसे आपने देखा होगा कि कई खाने-पीने की चीजों पर लाल और हरा निशान लगा होता है, जिससे ये पता चलता है कि जिस सामान पर लाल रंग का निशान है उससे ग्राहक को पता चलता है कि प्रोडक्ट मांसाहारी है.

यानी इसमें मछली, अंडा जैसी चीजें मिली है.

वहीं हरा रंग का निशान ग्राहकों को ये पहचानने में मदद करता है कि प्रोडक्ट 100 प्रतिशत शाकाहारी है.

वैसे ही अब इस नीले रंग के चौकोर निशान से ग्राहकों को दूध और दूध से बने प्रोडक्ट की पहचान करने में आसानी होगी.

नए नियमों की तारीख जारी

सबसे अहम सवाल ये है कि आखिर ये निशान कब से दूध और डेयरी प्रोडक्ट के पैकेट पर दिखाई देगा तो FSSAI के नए नियम 1 जुलाई 2028 से लागू होंगे.

कंपनियों को इसी तारीख त

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

दूध, दही और पनीर पर FSSAI ने नए नियम जारी किये हैं, जिनमें उत्पादों पर एक नया निशान लगाया जाएगा। यह निशान उपभोक्ताओं को उत्पाद की गुणवत्ता, उत्पादन तिथि और उत्पादन स्थल की जानकारी देगा। नियम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि डेयरी उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा है और उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ और ट्रेस करने योग्य उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए यह कदम आवश्यक है। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि वे खरीदते समय उत्पाद की विश्वसनीयता आसानी से जांच सकेंगे, जिससे दूध‑उत्पादों के प्रति विश्वास बढ

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।