दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीवाली से पहले आम जनता को बड़ा झटका लगा है. महंगाई दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. अब कर्नाटक में नंदिनी दूध महंगा हो गया है.
कर्नाटक कैबिनेट ने 1 नवंबर से दूध की कीमतें 8 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है. टोंड मिल्क (नीला पैकेट) जो अभी 46 रुपये का है, वो 54 रुपये का हो जाएगा.
राज्य के मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने बताया कि 8 रुपए में से 7 रुपए सीधे किसानों को जाएंगे और एक रुपया मिल्क कोऑपरेटिव KMF को मिलेगा. इससे किसानों को कुल 47 रुपये प्रति लीटर मिलने लगेंगे.
टोंड मिल्क (नीला पैकेट) जो अभी 46 रुपये का है, वो 54 रुपये का हो जाएगा.
किसानों ने की थी 10 रुपए बढ़ाने की मांग
बता दें कि किसानों ने सरकार से दूध पर 10 रुपए बढ़ाने की मांग की थी और कई दिनों से सड़कों पर प्रदर्शन भी कर रहे थे. राज्य में साल 2022 के बाद 5वीं बार दाम बढ़े हैं.
सरकार का कहना है कि किसानों की लागत बढ़ी है, इसलिए ये फैसला लेना पड़ा.
कब-कब कितनी बढ़ी नंदिनी दूध की कीमत?
साल 2022 में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
साल 2023 में भी 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
साल 2024 में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
साल 2025 में भी 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
साल 2026 यानी आज 8 रुपए प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी
मदर डेयरी और अमूल की क्या हैं कीमतें?
दिल्ली-एनसीआर में अमूल के दूध की कीमतें
स्लिम एन ट्रिम- 27 रुपए - आधी किलो
ताजा टोंड दूध- 30 रुपए - आधी किलो
ताजा टोंड दूध- 1 लीटर 60 रुपए
गाय का दूध- 31 रुपए आधी किलो, 1 लीटर करीब 62 रुपए
गोल्ड फुल क्रीम- 36 रुपए आधी किलो, 1 लीटर करीब 72 रुपए
भैंस का दूध- एक लीटर 80 रुपए का
दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी दूध की कीमतें
टोकन वाला दूध यानी बल्क वेंडेड- 58 रुपए प्रति लीटर
टोंड दूध यानी नीले पैकेट वाला- 60 रुपए प्रति लीटर
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar