दूदू में मतदान का उत्साह, डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा ने परिवार संग डाला वोट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दूदू में पंचायतीराज चुनाव को लेकर उत्साह, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने परिवार संग किया मतदानदूदू, 22 अक्टूबर। पंचायतीराज चुनाव के तहत दूदू क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान उत्साह के साथ जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच महिला, पुरुष और युवा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस दौरान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मौजमाबाद पंचायत समिति के श्रीनिवासपुरा गांव स्थित बूथ नंबर 92 पर पहुंचकर अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने अपनी पत्नी नारायणी देवी और बेटे-बेटी के साथ कतार में लगकर वोट डाला। मतदान के बाद परिवार ने सेल्फी पॉइंट पर तस्वीर भी खिंचवाई।
दूदू क्षेत्र में एक लाख 60 हजार से अधिक मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
मतदान के बाद उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में बीजेपी के सभी प्रत्याशी बड़े अंतर से जीतकर आएंगे।
फिलहाल दूदू क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया जारी है। प्रशासन और पुलिस की ओर से मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
बाइट - डॉ प्रेमचंद बेरवा, उप मुख्यमंत्री
बाइट - आयुषी कुमावत, मतदाता बाइट - तान्या चौधरी, मतदाता
💡 पृष्ठभूमि (Background)
दूदू में पंचायती राज चुनाव के दौरान डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने परिवार के साथ मतदान किया, जो स्थानीय लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उदाहरण है। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि उच्च पदाधिकारी भी मतदाता के रूप में भाग लेकर लोकतंत्र को सुदृढ़ कर रहे हैं, जिससे नागरिकों में मतदान के प्रति विश्वास बढ़ता है। आम जनता पर इसका सकारात्मक असर यह है कि लोग अपने मताधिकार का महत्व समझेंगे और चुनावी भागीदारी में वृद्धि होगी, जिससे पंचायत स्तर पर नीतियों और विकास योजनाओं में पारदर्शिता और ज
🎙️ जनता का संदेश का मत
मतदान का उत्साह हमें याद दिलाता है कि हर आवाज़ का महत्व है। जब हम अपने अधिकार का प्रयोग करते हैं, तो हम समाज की दिशा तय करते हैं। यह प्रक्रिया हमें एकजुट करती है, न कि विभाजित। चुनौतियों का सामना करते समय, सहमति और संवाद से समाधान ढूंढें, न कि हिंसा से। हर नागरिक को अपनी भूमिका निभाने का साहस मिले, ताकि लोकतंत्र की रोशनी सबके लिए उज्ज्वल रहे।