खेल

Duleep Trophy: 4,6,4... वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज की कर दी धुनाई, दलीप ट्रॉफी फाइनल में बरपाया कहर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
Duleep Trophy: 4,6,4... वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज की कर दी धुनाई, दलीप ट्रॉफी फाइनल में बरपाया कहर

Vaibhav Sooryavanshi vs Mohammed Siraj: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ईस्ट जोन पहले बल्लेबाजी करने उतरी है.

ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने पारी की शुरुआत की. सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने मैदान पर आते ही तबाही मचानी शुरू कर दी.

इस दौरान उनका सामना भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से हुआ, जो साउथ जोन की ओर से खेल रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने सिराज के एक ओवर में बाउंड्री बरसाना शुरू कर दिए. सूर्यवंशी ने सिराज के ओवर में 3 बाउंड्री (4,6,4) लगाए.

वह तेजी से अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 37 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हो गए.

रेड बॉल में भी छाए वैभव सूर्यवंशी वैभव सूर्यवंशी ने टी20 फॉर्मेट में रेड बॉल में भी तबाही मचाना शुरू कर दिया है.

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी.

उन्होंने पहली पारी में ताबड़तोड़ 90 रन बनाए थे, जबकि दूसरी इनिंग में 40 रनों की पारी खेली थी. इसके दम पर ईस्ट जोन ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी.

अब फाइनल में भी वैभव सूर्यवंशी ने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में ताबड़तोड़ 44 रन बनाए हैं.

हालांकि वह अपना अर्धशतक पूरा करने से सिर्फ 6 रन से चूक गए. 4️⃣,6️⃣,4️⃣ Vaibhav Sooryavanshi on the charge with some delightful shots 🔥 The 50-run stand also comes up between Vaibhav and Abhimanyu Easwaran 🙌 Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/0XLR4LI50R — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026 फाइनल मुकाबले का क्या हाल?

मैच की बात करें, तो ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन पहले बल्लेबाजी कर रही है.

ईस्ट जोन ने अभी तक 1 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन भी 72 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए.

फिलहाल ईस्ट जोन की ओर से शिखर मोहन 16 बनाकर खेल रहे हैं, जबकि दूसरे छोर पर सुदीप कुमार घरामी मौजूद हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।