अपराध

दुल्हन का चेहरा देखने के लिए बेताब हुए बाराती, जयमाला के बाद मुँह दिखाई की उठाई मान, जमकर चले लात घूसे और डंडे, शादी टूटी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अगस्त 2026 👁️ 11 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
दुल्हन का चेहरा देखने के लिए बेताब हुए बाराती, जयमाला के बाद मुँह दिखाई की उठाई मान, जमकर चले लात घूसे और डंडे, शादी टूटी

बिहार के हाजीपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त माहौल बिगड़ गया, जब जयमाला के बाद कुछ बाराती दुल्हन का चेहरा देखने के लिए उसके कमरे में जबरन घुस गए। इस बात का लड़की पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

यह घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जन्दाहा से आई बारात में शामिल कुछ युवक जयमाला के बाद दुल्हन के कमरे में घुस गए। विरोध होने पर उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन इसी बात को लेकर तनाव बढ़ता गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

मारपीट के दौरान लाठी-डंडे और कुर्सियों का इस्तेमाल किया गया। इस हिंसक झड़प में दर्जनों लोग घायल हो गए। वहीं, कई वाहनों—जिनमें बोलेरो, अर्टिगा और स्कॉर्पियो शामिल हैं—को भी नुकसान पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौते की कोशिश की गई, लेकिन विवाद के बीच दूल्हा भी नाराज हो गया। बताया जा रहा है कि दूल्हे द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

Source: India TV Hindi

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।