दुमका में स्थापित हुआ आधुनिक 'ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन', मौसम और मिट्टी की मिलेगी सटीक जानकारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दुमका में स्थापित हुआ आधुनिक 'ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन', मौसम और मिट्टी की सटीक जानकारी से किसानों को मिल रहा है लाभ, भारत मौसम विभाग की सैटेलाइट आधारित तकनीक, 15 मिनट में मिल रहे हैं रियल-टाइम अपडेट्स।
Short Headline: दुमका में स्थापित हुआ आधुनिक 'ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन', मौसम और मिट्टी की मिलेगी सटीक जानकारी
ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन, दुमका, आर.के.नीरद
दुमका में स्थापित हुआ आधुनिक 'ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन'
मौसम और मिट्टी की सटीक जानकारी से किसानों को मिल रहा है लाभ
भारत मौसम विभाग की सैटेलाइट आधारित तकनीक
15 मिनट में मिल रहे हैं रियल-टाइम अपडेट्स
एंकर दुमका जिले के किसानों को भारत सरकार ने एक तोहफा दिया है। यहाँ बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में 'ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन' की स्थापना की गई है। इस आधुनिक तकनीक से अब जिले के किसानों को मौसम और मिट्टी की सटीक जानकारी पल-पल मिलती रहेगी।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. दुमका कृषि अनुसंधान केंद्र में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किया गया है। क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र मोहन ने बताया कि यह हर 15 मिनट में क्षेत्र के तापमान, आर्द्रता जैसे तमाम डेटा एकत्र कर पुणे स्थित अर्थ स्टेशन को भेजता है। वहाँ से प्रोसेस होने के बाद जिले के किसानों के लिए कृषि-सलाह प्रसारित की जाती है, जिससे आम जनता और वैज्ञानिकों तक रियल-टाइम अपडेट्स पहुँच रहे हैं।
वीओ 02. इस आधुनिक तकनीक के धरातल पर उतरने से स्थानीय किसानों में भारी उत्साह है। किसान सुरेंद्र मंडल बताते हैं कि इस स्टेशन की स्थापना के बाद से अब उन्हें खेती-किसानी संबंधी सटीक और समयबद्ध मौसमी जानकारियां आसानी से मिल पा रही हैं। वहीं, किसान बैद्यनाथ मांझी का कहना है कि इस ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन के जरिए मिट्टी और पानी की सटीक स्थिति सीधे किसानों तक पहुँच रही है।
अंतिम वीओ गौरतलब है कि वर्ष 2006-07 तक देश भर में कुल 100 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन हुआ करते थे, जिनका नेटवर्क आज बढ़कर लगभग 707 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और 1351 ऑटोमेटिक रेन गेज तक पहुँच चुका है और इसमें दुमका का यह नया केंद्र भी शामिल है।
दुमका से आर.के.नीरद की रिपोर्ट।