दून बासमती की खेती से किसानों की बढ़ीं उम्मीदें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में दून बासमती की खेती किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रही है।
04 अक्तूबर 2026, देहरादून: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में दून बासमती की खेती किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रही है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जस्सोवाला, ढकरानी, हरबर्टपुर और फतेहपुर ग्रांट गांवों में दून बासमती की फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता, उचित मूल्य, फसल बीमा और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों की जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष 65 हेक्टेयर क्षेत्र में दून बासमती की खेती की गई थी, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 75 हेक्टेयर किया गया है। उन्होंने दून बासमती का उचित मूल्य निर्धारित करने और प्रमाणित बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सीड बैंक तैयार करने के निर्देश दिए।
श्री शाह ने बताया कि ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना-रीप के माध्यम से किसानों से दून बासमती की उपज खरीदकर ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की मांग पूरी करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
बाइट- अभिनव शाह, मुख्य विकास अधिकारी