विदेश

दुनिया भर में दिवाली की धूम, भारतीय दूतावासों में विशेष आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दुनिया भर में दिवाली की धूम, भारतीय दूतावासों में विशेष आयोजन

नवंबर 08, नई दिल्ली: देश के साथ-साथ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी दीपावली का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में विशेष समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, भारत में कई देशों के दूतावासों में भी दीपावली का जश्न देखने को मिल रहा है। इन आयोजनों के जरिए भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी मित्रता की झलक सामने आ रही है।

भारत में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल कार्यालय में दीपावली के अवसर पर विशेष समारोह आयोजित किया गया। ईयू डेलिगेशन ने सोशल मीडिया पर समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय दूतावास के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने उत्साह के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। दूतावास ने सोशल मीडिया पर समारोह की झलकियां साझा कीं।

नई दिल्ली स्थित दक्षिण कोरिया के दूतावास में भी दीपावली के मौके पर विशेष आयोजन हुआ। इस दौरान दूतावास के कर्मचारियों ने दीप सजाए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इंडिया हाउस में महिलाओं के लिए 'दिवाली दीवानिया' नाम से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कला, नृत्य, फैशन, खान-पान और पारंपरिक शिल्प के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया।

वहीं, नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में भारतीय उच्चायोग की ओर से दीपावली समारोह आयोजित किया गया। रंगोली, आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के साथ नाइजीरिया के मेहमानों ने भी हिस्सा लिया।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में गवर्नर कैथी होचुल ने 8 नवंबर 2026 को राज्य में दीपावली को 'फेस्टिवल ऑफ लाइट्स' के रूप में मनाने की घोषणा की। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस पहल के लिए गवर्नर का आभार जताया।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की। वहीं, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय समुदाय को पर्व की बधाई दी। दूतावास ने उम्मीद जताई कि रोशनी का यह त्योहार भारत और इंडोनेशिया के बीच मित्रता और सद्भाव को और मजबूत करेगा।

नीदरलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए खुशी, गर्मजोशी और एकजुटता का संदेश दिया। भारत में डेनमार्क के राजदूत रासमस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने भी पर्व की बधाई दी। उन्होंने भारत और डेनमार्क के बीच मित्रता, सहयोग और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।

इटली के दूतावास के कर्मचारियों ने भी भारत में दीपावली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने प्रेम, शांति और एकजुटता का संदेश दिया और भारत-इटली की दोस्ती और मजबूत होने की कामना की।

वहीं, वेनेजुएला की राजधानी काराकास में भारतीय दूतावास और वेनेजुएला सरकार की ओर से संयुक्त रूप से विशेष दीपावली समारोह आयोजित किया गया। इसमें वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज सहित कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर दिवाली के दौरान विश्वभर में भारतीय दूतावासों में आयोजित विशेष कार्यक्रमों के बारे में है, जहाँ भारतीय संस्कृति और परंपरा का जश्न मनाया जा रहा है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत की सांस्कृतिक पहचान को विदेशों में बढ़ावा देता है और विदेशों में रहने वाले भारतीयों के बीच एकजुटता और गर्व का भाव जगाता है। साथ ही, यह अन्य देशों के लोगों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय मित्रता और समझ बढ़ती है। आम जनता के लिए इसका असर यह है कि वे अपनी परंपराओं को वैश्विक स्तर पर स

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।