देश

आज दुनिया भारत के पायलट की बात कर रही है, कल ‘मेड इन इंडिया’ विमान की बात करेगी : प्रधानमंत्री मोदी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज दुनिया भारत के पायलट की बात कर रही है, कल ‘मेड इन इंडिया’ विमान की बात करेगी : प्रधानमंत्री मोदी

Date- 10 OCt 2026, Delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में देश के भविष्य को लेकर बड़ा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भारत में चुनौतियां हैं, लेकिन 140 करोड़ समाधान भी हैं।

पीएम मोदी ने कहा, “आज दुनिया भारत के पायलट की बात कर रही है। एक दिन ऐसा भी आएगा जब दुनिया ‘मेड इन इंडिया’ विमान की बात करेगी। ये लक्ष्य दूरदर्शी नीतियों और लगातार कड़ी मेहनत से हासिल किए जाएंगे। भारत के सामने चुनौतियां हो सकती हैं, परन्तु हमारे पास 140 करोड़ समाधान भी हैं।”

नई दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि एक दिन, एक अद्भुत, गौरवशाली और महान भारत का उदय होगा।

महर्षि अरबिंदो ने भी कहा था कि भारत के भाग्य का सूरज जरूर उगेगा और उसकी रोशनी पूरे विश्व को आलोकित करेगी। अदम्य साहस और अमिट जिजीविषा में तपे हमारे वो पूर्वज, हम उन्हीं की संतान हैं, उन्हीं के तप, त्याग और बलिदानों का परिणाम है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज हमारे पास एक ऐसा देश है, जहां हमारे सपने स्वतंत्र हैं और उन्हें पूरा करने का सामर्थ्य भी हमारे पास है। आज ही हम खुद ही अपनी नियति के नियंता हैं।अब देश के लिए बड़े और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करने का समय है।”

उन्होंने कहा, “यह हमारे देश के लिए बड़े लक्ष्य तय करने का समय है। ऐसे लक्ष्य जो असाधारण और महत्वाकांक्षी हों। एक बेहतर भारत। दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल भारत। गरीबी से मुक्त भारत। हर क्षेत्र में नेतृत्व करने वाला भारत। चाहे शिक्षा हो, मनोरंजन, स्वास्थ्य और कल्याण, खेल, इनोवेशन या टेक्नोलॉजी, दुनिया भारत की ओर देखे। हमारे लक्ष्य ऐसे होने चाहिए कि हर क्षेत्र में तिरंगा गर्व के साथ लहराए।”

उन्होंने आगे कहा कि 2026 में हम जो विकसित भारत का सपना देख रहे हैं, वो जरूर पूरा होगा। पीएम मोदी ने कहा, “आज 2026 में हम विकसित भारत को जो सपना देख रहे हैं, वो अवश्य पूरा होगा। कोई कारण ही नहीं है कि भारत अब रुके। 100 साल पहले तो हम 40 करोड़ से भी कम थे, आज हम 140 करोड़ से भी ज्यादा हैं। 140 करोड़ देशवासी मिलकर 2047 का विकसित भारत बनाएंगे और जरूर बनाएंगे।”

प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी हटाने की उपलब्धि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “जो बात कभी नामुमकिन लगती थी, वह अब मुमकिन हो गई है। किसने सोचा होगा कि एक दशक के भीतर 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल सकते हैं? फिर भी भारत ने इसे कर दिखाया। इसीलिए मुझे 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और क्षमता पर भरोसा है। 25 वर्षों के अनुभव के बाद, मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि हम अपनी आंखों के सामने भारत का बदलाव देख रहे हैं।”

‘विकसित भारत संकल्प सभा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत आयोजित किया गया एक प्रमुख राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक सुनिश्चित करना है

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।