खेल

'दुनिया हम पर हंस रही है', आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'दुनिया हम पर हंस रही है', आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज गंवा चुकी है. 3 मैचों की सीरीज में 2 मैच जीतकर मेजबान इंग्लैंड ने अजेय बढ़त बना ली है.

दोनों टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान ने कड़े फैसले लेते हुए तीसरे टेस्ट से पहले कई बदलाव किए हैं.

इमाम उल हक को भी स्वदेश भेज दिया गया है, जो चोट के कारण लॉर्ड्स की दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद ने इमाम की कड़ी आलोचना करते हुए वादा किया है कि उनके ऊपर कार्रवाई होगी.

लॉर्ड्स में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान ने अपने 7 खिलाड़ियों को वापस बुला लिया, इसमें इमाम उल हक भी शामिल थे.

बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले पीसीबी ने एक बयान जारी कर बताया था कि उनकी बाईं पिंडली में चोट (टियर) आई है और टेस्ट के बाकी हिस्से में उनकी भागीदारी मेडिकल राय पर निर्भर करेगी.

फिर वह सीधे चौथे दिन वार्म-अप करते नजर आए, जिसे ब्राडकास्टिंग कर रहे स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी दिखाए बताया.

आकिब जावेद ने भी कहा कि उन्हें इससे निराशा हुई और उन्हें जांच का सामना करना होगा.

इमाम को जांच का सामना करना होगा- आकिब

पीसीबी के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद ने पाकिस्तान के ब्रॉडकास्ट नेवटर्क जियो पर बात करते हुए कहा, "वह इमाम से बहुत निराश हैं.

उन्होंने जो नहीं खेलने का फैसला किया, इसके लिए उन्हें जांच का सामना करना होगा.

खिलाड़ी पहले भी चोटिल हुआ करते थे, लेकिन वे कास्ट (पट्टी) लगाकर भी खेलने की कोशिश करते थे. इस मामले में हम कार्रवाई करेंगे.

यह कैसे हो सकता है कि मांसपेशी खिंचने के कारण आप दोनों पारी में बल्लेबाजी न कर पाएं?

उन्होंने आगे कहा, "इमाम को कोशिश करनी चाहिए थी. अब उन्हें जांच का सामना करना होगा.

वो चोट का नाटक कर रहा था, मैं ऐसा भी नहीं कह रहा लेकिन ऐसी चोट आपको पूरी तरह से बैटिंग करने से नहीं रोक सकती."

यह भी पढ़ें- <a href="https://www.abplive.com/sports/cricket/latest-icc-rankings-update-shubman

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।