दुनिया की कोई ताकत भारत की तरक्की नहीं चाहती:भागवत बोले- वैश्विक शक्तियां दबदबा चाहती हैं, युवा देश महान बनाएंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार, 25 नवंबर को कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत की तरक्की नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि वैश्विक शक्तियां अपना दबदबा कायम रखना चाहती हैं। वे दूसरों को दबाव में रखने और ‘जो ताकतवर है, वही बचेगा’ के सिद्धांत में विश्वास करती हैं। भागवत महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पांचवें पद्मा फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
तीन दिवसीय फेस्टिवल का आयोजन ज्ञानयज्ञ फाउंडेशन ने किया है। उन्होंने कहा कि भारत सभी की मदद करना चाहता है। वह उन देशों की भी मदद करता है, जो उससे नफरत करते हैं। वैश्विक ताकतों पर भागवत का बयान भागवत ने कहा, “दुनिया की कोई ताकत नहीं चाहती कि भारत आगे बढ़े। वे सिर्फ ताकत चाहती हैं और सभी को दबाव में रखती हैं।” उन्होंने कहा, “अगर भारत बढ़ता है तो उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी, क्योंकि भारत सभी की मदद करना चाहता है।
भारत अपने उन पड़ोसी देशों की भी मदद करता है, जो उससे नफरत करते हैं।” RSS प्रमुख ने कहा कि युवा पीढ़ी गुलामी के असर से मुक्त है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ईमानदारी से बोलता है, तो युवा उसके साथ खड़े होने को तैयार रहते हैं। भागवत ने कहा, “युवा झूठ से नफरत करते हैं और अपने देश को महान बनाना चाहते हैं।” ‘युवा विकसित भारत के सबसे बड़े योगदानकर्ता और लाभार्थी’ कार्यक्रम में भागवत के साथ मंच साझा करने वाले पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) ने भी युवाओं पर बात की।
उन्होंने कहा कि युवा ‘विकसित भारत’ के सबसे बड़े योगदानकर्ता और लाभार्थी होंगे। पद्म पुरस्कार विजेताओं से संवाद यह कार्यक्रम शहर के बीड बायपास रोड स्थित MIT कैंपस के मंथन हॉल में हुआ। आयोजकों के मुताबिक, बुधवार दोपहर से मंथन हॉल में पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं के संवाद सत्र होंगे। ज्ञानयज्ञ फाउंडेशन ने तीन दिवसीय पद्मा फेस्टिवल का आयोजन किया है।
इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के पद्म पुरस्कार विजेता लोगों से संवाद करेंगे।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मोहन भागवत के कथन से पता चलता है कि वैश्विक शक्तियाँ भारत की प्रगति को बाधित करना चाहती हैं। यह विषय भारत की स्वतंत्रता और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण चेतावनी है। खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय राजनीति के जटिल ढाँचे को उजागर करती है और भारत की आर्थिक तथा रणनीतिक योजनाओं पर सवाल उठाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग अपनी राष्ट्रीय पहचान और आत्मनिर्भरता के प्रति अधिक जागरूक हों, और नीति-निर्माताओं पर दबाव बढ़े कि वे बाहरी प्रभावों से बचने के लिए मजबूत कदम उठाएँ।