राज्य

दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में सैफई के डॉ. अंकुर:इटावा में औषधि विज्ञान में शोध से बनाई पहचान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में सैफई के डॉ. अंकुर:इटावा में औषधि विज्ञान में शोध से बनाई पहचान

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के फार्मेसी संकाय में सहायक आचार्य डॉ.

अंकुर वैद्य ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्हें वर्ष 2026 की विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। डॉ.

वैद्य को इस सूची में लगातार तीसरी बार और कुल चौथी बार स्थान मिला है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के साथ जिले का भी गौरव बढ़ा है। विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से एल्सेवियर के सहयोग से तैयार की जाती है। इस सूची में स्थान मिलने को वैज्ञानिक अनुसंधान और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। डॉ.

वैद्य का शोध कार्य मुख्य रूप से औषधि विज्ञान और औषधीय रसायन विज्ञान से संबंधित है। इन क्षेत्रों में उनके निरंतर शोध और शोध प्रकाशनों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। डॉ.

वैद्य की इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय में शोध और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व और फार्मेसी संकाय की अधिष्ठाता प्रो.

बीजी बिजू के मार्गदर्शन में शैक्षणिक गतिविधियों और अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जा रहा है। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शोध और नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लगातार तीसरी बार सूची में जगह बनाना डॉ.

वैद्य के शोध कार्यों में निरंतरता को दर्शाता है। उनकी यह सफलता फार्मेसी संकाय के अन्य शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान इससे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध संबंधी उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने में मदद मिली है। डॉ.

अंकुर वैद्य की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी अनुसंधान कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।