राज्य

दूरदर्शन केंद्र में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दूरदर्शन केंद्र में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर की ओर से दूरदर्शन केंद्र में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परामर्श लिया।

30 सितम्बर, जयपुर। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस और स्वच्छता पखवाड़े के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर की ओर से मंगलवार को दूरदर्शन केंद्र जयपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया। चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परामर्श दिया।

‘स्वस्थ भारत, भविष्य के लिए’ थीम के तहत आयोजित इस शिविर में दूरदर्शन केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया। चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आवश्यक जानकारी देने के साथ आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि आयुर्वेद केवल बीमारी के उपचार पर केंद्रित नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और दैनिक दिनचर्या को महत्व देता है। आयुर्वेदिक जीवन पद्धति को अपनाकर व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ और निरोगी रहने की दिशा में प्रयास पहलुओं के बारे में भी जानकारी दी। आयोजन का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना और कर सकता है।

शिविर के दौरान चिकित्सकों ने खान-पान, दिनचर्या और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में भी जानकारी दी। आयोजन का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।

होल्ड बाइट: प्रो. सुनील कुमार, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर

बाइट: डॉ. ईशा हरसवानी, सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।