राज्य

दुर्ग में महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दुर्ग में महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा आज दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुलाधिपति और राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने बहत्तर महिला स्व-सहायता-समूहों को मिलेट हेल्थ कार्ट और चौबीस स्टार्टअप्स को इग्निशन ग्रांट का वितरण किया।

अपने दुर्ग प्रवास के दौरान राज्यपाल ने गनियारी गांव पहुंचकर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉक्टर तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।