दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर युवा दस्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर युवा दस्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंडालों में युवा दस्ता के कार्यकर्ता होंगे मौजूद, भी नियंत्रण, महिला दार्शनिकों की सुरक्षा समेत विभिन्न सेवाओं में देंगे योगदान।
Short Headline: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर युवा दस्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी
11 अक्टूबर, रांची: रांची में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुराना विधानसभा में युवा दस्ता और जिला प्रशासन की बैठक हुई। बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और युवा दस्ता के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से युवा दस्ता के पदाधिकारियों को दुर्गा पूजा के दौरान दर्शनार्थियों के सहयोग और भीड़ नियंत्रण को लेकर निर्देश दिए। बैठक के बाद सिटी एसपी ने कहा की दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने में युवा दस्ता की महत्वपूर्ण भागीदारी होती है। भीड़ को नियंत्रित करना, महिला दर्शनार्थियों को सुरक्षित पंडाल तक पहुंचाना समेत कई महत्वपूर्ण कार्य दस्ता के वॉलेंटियर करते हैं।
वहीं, युवा दस्ता के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा की माँ भवानी के भक्त पूजा में निर्भीक होकर घूमे और माँ का दर्शन करें, इसके लिए युवा दस्ता पूरे मुस्तैदी से माँ के भक्तो के लिए खड़ा रहेगा।
बाइट- पारस राणा, सिटी एसपी, रांची बाइट- राजेश कुमार छोटू, अध्यक्ष, युवा दस्ता