दुर्गापूजा पंडालों में CCTV जरूरी, बिजली कनेक्शन की होगी जांच:वॉलिंटियर्स की लिस्ट थानों में देनी होगी, अग्निशमन यंत्र रखना भी अनिवार्य
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →दरभंगा में दुर्गापूजा को को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समाहरणालय के डॉ.
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों और संबंधित पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विधि-व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, प्रकाश, अग्नि सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, मूर्ति विसर्जन और पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना और उसकी निगरानी संबंधी साइनेज प्रदर्शित करना अनिवार्य किया। पूजा समितियों को अपने वॉलिंटियर्स की सूची संबंधित थानों को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी को सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन कराने को कहा गया।
सभी पंडालों में आवश्यक अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। कार्यपालक अभियंता विद्युत को पंडालों में बिजली के तार, कनेक्शन और अन्य विद्युत व्यवस्था की जांच करने को कहा गया, ताकि शॉर्ट सर्किट या अन्य दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके। डीजे पर तिबंध, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों पर 24 घंटे पुलिस निगरानी रहेगी। पूजा पंडालों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल के साथ बाइक गश्ती दल भी सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। विधि-व्यवस्था प्रभावित करने, अफवाह फैलाने या उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्गापूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विसर्जन के लिए निर्धारित मार्ग और समय का पालन अनिवार्य मूर्ति विसर्जन के दौरान पर्याप्त बैरिकेडिंग, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। आवश्यक संख्या में प्रशिक्षित गोताखोरों को पहले से चिह्नित रखने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विसर्जन जुलूस को पूर्व निर्धारित मार्ग और समय का ही पालन करना होगा। सिविल सर्जन को प्रमुख पूजा पंडालों में मेडिकल किट उपलब्ध कराने और डीएमसीएच में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति समेत आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। पर्व के दौरान स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया।
आचार संहिता लागू, पंडालों में राजनीतिक प्रचार पर रोक बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण जिलाधिकारी ने पूजा समितियों को पंडालों में किसी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी से संबंधित पोस्टर, बैनर अथवा प्रचार सामग्री नहीं लगाने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी समितियों से आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की। पूजा के दौरान रुकेगा एलिवेटेड रोड का काम जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा तथा यातायात व्यवस्था को देखते हुए शहर में चल रहे एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य को आवश्यक अवधि के लिए रोका जाएगा।
आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए कंट्रोल रूम गठित करने का भी निर्देश दिया गया। प्रशासन के अनुसार 17 अक्टूबर को सप्तमी तथा 18 से 20 अक्टूबर तक अष्टमी, नवमी और दशमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने का निर्देश दिया गया।
पूजा स्थलों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव होगा नगर आयुक्त गरिमा लोहिया ने बताया कि नगर क्षेत्र के पूजा स्थलों और प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई की व्यवस्था रहेगी। जरूरत के अनुसार चलंत शौचालय, प्रकाश और अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महापौर अंजुम आरा ने भी जलजमाव और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शांति समिति के सदस्यों ने पूजा स्थलों के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, पंडालों में कचरा संग्रहण के लिए प्लास्टिक डस्टबिन तथा महिला पुलिस बल की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति समेत कई सुझाव दिए। संबंधित अधिकारियों को इन पर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। जलजमाव और पानी लीकेज की समस्या दूर करने के निर्देश जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गापूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में शांति समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
समिति के सदस्यों से मिले सुझावों पर संबंधित पदाधिकारी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने वैकल्पिक पार्किंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, जलजमाव और पानी लीकेज की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, एसडीओ सदर कुमार गौरव, एसडीपीओ सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।
📡 स्रोत: NewsData.io