खेल

दूसरे टेस्ट से भी बाहर रहेंगे सिराज! 26 वर्षीय खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू, भारतीय कोच ने दिया संकेत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दूसरे टेस्ट से भी बाहर रहेंगे सिराज! 26 वर्षीय खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू, भारतीय कोच ने दिया संकेत

मोहम्मद सिराज दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर बैठ सकते हैं, क्योंकि टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल युवा गेंदबाज गुरनूर बराड़ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

मोर्केल का कहना है कि गुरनूर के पास वह गति और बाउंस है, जो उन्हें न्यूजीलैंड की कंडीशंस में एक घातक गेंदबाज सिद्ध कर सकता है.

उनके इस बयान को ऐसे संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि गुरनूर 27 नवंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में खेल सकते हैं.

भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा.

इस मैदान पर भारतीय टीम सिर्फ एक टेस्ट खेली है, लेकिन न्यूजीलैंड का टेस्ट रिकॉर्ड भी यहां कुछ खास अच्छा नहीं है.

कीवी टीम हेगली ओवल मैदान पर पिछले पांच टेस्ट मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर सकी है.

मोर्ने मोर्केल ने दिया बयान

दूसरे टेस्ट से पूर्व टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा, "गुरनूर बराड़ जबसे टीम इंडिया से जुड़े हैं उनकी स्पीड और बाउंस को लेकर काफी उत्साह है.

मुझे लगता है कि वह ऐसे गेंदबाज हैं, जो यहां की कंडीशंस में अच्छा कर सकते हैं."

गुरनूर बराड़ ने इसी साल अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अब तक 13 वनडे मैचों में 23 विकेट चटका चुके हैं.

कोच मोर्केल ने स्पष्ट किया कि गुरनूर अब तक सब सही करते आए हैं, लेकिन टेस्ट डेब्यू के लिए उन्हें पूरी तरह तैयार रहना होगा.

मेरा काम उन्हें...

कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा, "एक गेंदबाज के तौर पर, कभी-कभी आपका ध्यान भटक सकता है. मेरा काम यह होगा कि उन्हें कब भी मौका मिले, वो 100 प्रतिशत तैयार रहें."

पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजी अटैक की आलोचना भी हुई थी, क्योंकि बल्लेबाजी में बेहतरीन खेल के बाद गेंदबाज 352 रनों की विशाल बढ़त को जीत में तब्दील नहीं कर पाए थे.

उस मुकाबले में टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा,

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।