राजनीति

DUSU रिजल्ट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, 'यह साफ है कि युवा...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
DUSU रिजल्ट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, 'यह साफ है कि युवा...'

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन आगे चल रहे हैं.

अब DUSU रिजल्ट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

बीजेपी की तरफ से बीजेपी के नेशनल मीडिया को-कन्वीनर सिद्धार्थ यादव ने कहा है कि राहुल गांधई, जो जोर-शोर से वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, उन्हीं की पार्टी के स्टूडेंट विंग एनएसयूआई के एक सदस्य दिल्ली यूनिवर्सिटी यूनियन चुनाव में फेक आईडी कार्ड का इस्तेमाल करके वोट डालते पकड़ी गईं.

सिद्धार्थ ने कहा, 'पकड़े जाने पर उस छात्रा ने खुद माना कि NSUI के कई कार्यकर्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में फेक ID कार्ड से वोटिंग कर रहे हैं.

अब यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी को हर जगह वोट चोरी क्यों दिखती है.

ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी अपनी पार्टी और स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन में ही बड़े पैमाने पर ऐसी चोरी हो रही है.

सिद्धार्थ ने कहा, 'राहुल गांधी की बातों और उनके कामों में बहुत फर्क है.

राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए.

उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए कि जिस चुनाव में सिर्फ युवा वोट करते हैं, उसमें किस तरह धांधली हुई, उसे कमजोर किया गया और गलत तरीकों से दागदार किया गया.

यह राहुल गांधी और उनकी पार्टी की पहचान बन गई है, जिससे पता चलता है कि वे लोकतंत्र को लेकर कितने गंभीर हैं.'

#WATCH | Gurugram, Haryana: On DUSU elections, BJP National Media Co- Convener Sidharth Yadav says, "Rahul Gandhi, who loudly alleges vote theft, his own party's student wing the NSUI caught casting a vote using a fake ID card during the Delhi University Students' Union pic.twitter.com/9Yrm6xIXuR

ANI (@ANI) September 19, 2026

<script src=

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।