एअर इंडिया प्लेन हाईजैक की धमकी के पीछे भावुक कहानी:पति ने कहा- मुझे और मेरी पत्नी को कैंसर, उससे बिछड़ना नहीं चाहता था
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एअर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक की धमकी देने वाले आरोपी पार्थ प्रतिम नंदी के बारे में गुरुवार को नया खुलासा हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी नंदी ने बताया, 'मुझे नौकरी के सिलसिले में पहले मुंबई और फिर अफ्रीका जाना था, लेकिन कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचकर ख्याल आया कि कैंसर से जूझ रही पत्नी को मैं अकेला छोड़कर कैसे जाऊंगा।
इसके बाद मेरा मन बदल गया।' नंदी ने बताया, ‘मैंने हाईजैक का फर्जी अलर्ट वाला नोट टॉयलेट में लिखा। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। विमान को एक तरफ ले जाया गया।’ कोलकाता एयरपोर्ट पर मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 7 घंटे लेट हो गई। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के एयरपोर्ट पर तैनात जवानों ने नंदी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में नंदी ने नोट रखने की बात कबूल की। घटना बुधवार की, लिपिस्टक से लिखा- हाईजैक यह घटना बुधवार सुबह करीब 10:20 बजे की है। एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक, फ्लाइट AI 772 का पायलट टेकऑफ की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान केबिन क्रू ने टॉयलेट के शीशे पर हाइजैक अलर्ट लिखा देखा। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह संदेश संभवतः लिपस्टिक से लिखा गया था।
अलर्ट जारी होने के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यात्रियों को विमान से बाहर उतार लिया गया। पुलिस ने कहा- कहानी मार्मिक है, लेकिन अपराध किया बिधाननगर सिटी पुलिस के एक अधिकारी ने कहा- आरोपी की परिस्थितियां दुखद हैं, लेकिन उनका काम कानूनी रूप से गलत था। इसके चलते कई यात्रियों को परेशानियां हुईं।
कुछ पैसेंजर मरीज भी थे। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें….
असम में ट्रेन का इंजन-डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल; हादसे के समय का VIDEO, लोको पायलट बोले- सिग्नल रेड हैं, ब्रेक नहीं लग रहे असम के कामरूप में बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में 50 पैसेंजर घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुताबिक, डिगारू स्टेशन पर ट्रेन को दूसरी लाइन पर लेने के दौरान लोको पायलट स्पीड कम नहीं कर सका, इससे ट्रेन डेड एंड पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई। पूरी खबर पढ़ें…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर एअर इंडिया फ्लाइट पर हाईजैक की धमकी देने वाले आरोपी की भावुक कहानी पर आधारित है। वह अपनी पत्नी के कैंसर के कारण अकेले यात्रा करने से डरते थे, जिससे उन्होंने फर्जी अलर्ट देने का निर्णय लिया। यह घटना विमानन सुरक्षा और व्यक्तिगत संकट के बीच के जटिल संबंध को उजागर करती है। ऐसी घटनाएँ जनता में यात्रा के दौरान सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं और यात्रियों को मानसिक स्वास्थ्य और आपातकालीन योजनाओं पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।
🎙️ जनता का संदेश का मत
हिंसा का कोई विकल्प नहीं होता, पर जब संघर्ष हो तो संवाद, कानूनी मार्ग और सहानुभूति से समाधान ढूंढा जा सकता है। इस घटना से हमें यह याद दिलाता है कि जीवन की चुनौतियों में परिवार का साथ सबसे बड़ा सहारा है। जब किसी के स्वास्थ्य या भविष्य को लेकर डर हो, तो खुलकर बात करें, पेशेवर मदद लें और समाज के संसाधनों का सहारा लें। यही मार्ग हमें अपराध से दूर, सहानुभूति और आशा की ओर ले जाता है।