देश

एचएएल कोरापुट में 2000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एचएएल कोरापुट में 2000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ओडिशा के कोरापुट में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के कोरापुट डिविजन से निर्मित 2000’वें एयरो-इंजन को सौंपने के मौके पर उपस्थित रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह कार्यक्रम एच.ए.एल. कोरापुट के करीब छह दशकों के योगदान को रेखांकित करेगा। इस दौरान देश की एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण क्षमता तथा सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों को मजबूत करने में इसके योगदान को भी सामने रखा जाएगा।

कार्यक्रम में शक्ति इंजन के लिए दूसरी उत्पादन क्षमता की स्थापना भी प्रमुख रूप से प्रदर्शित की जाएगी। इसके लिए दो सौ करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इससे ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर और प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर सहित स्वदेशी हेलीकॉप्टर प्लेटफॉर्म की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

यह कार्यक्रम, भारत को रक्षा प्रणालियों का डिजाइन, विकास और निर्माण करने वाला देश बनाने के दृष्टिकोण को रेखांकित करता है। मंत्रालय ने कहा है कि स्वदेशी एयरो-इंजन क्षमता विकसित करना इस दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।