राजनीति

ED

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ED

एंकर - छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस को लेकर अब तक का सबसे बड़ा दावा किया है। ED के अनुसार, शराब सिंडिकेट से जुटाए गए 860 से 880 करोड़ रुपये रायपुर के शंकर नगर स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंचाए गए थे। ED ने अपनी पूरक अभियोजन शिकायत में कहा है कि यह पूरी रकम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की निगरानी में राजीव भवन लाई गई थी।

अटैच की गई दोनों संपत्तियां रायपुर के पॉश इलाके अनुपम नगर और कटोरा तालाब स्थित फ्लैट हैं। ED ने इनकी कीमत 9.06 करोड़ रुपये आंकी है।

ED सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी अब मनी ट्रेल की जांच कर रही है कि घोटाले की इस रकम से और किन-किन लाभार्थियों को फायदा पहुंचा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।