विदेश

एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून

रूस-यूक्रेन के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. रूस के खिलाफ चल रही जंग के लिए यूक्रेन पैसा जुटाने में लगा हुआ है. यूक्रेन पैसा जुटाने के लिए एक कानून बनाने पर विचार कर रहा है.

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन पोर्नोग्राफी को कानून बनाने पर विचार कर रही है.

यूक्रेन के सांसद यारोस्लाव झेलेजन्याक के सपोर्ट वाले एक बिल में कहा गया है कि देश के एडल्ट एंटरटेनमेंट कारोबार को कानूनी अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाने से सरकार को टैक्स के रूप में 2.5 करोड़ डॉलर तक मिल सकते हैं.

भारतीय करेंसी में यह रकम 237 करोड़ में बनते हैं. खरीदे जा सकते हैं ड्रोन संसद की वित्त समिति के अध्यक्ष झेलेजन्याक ने कहा कि इस पैसे से जंग में इस्तेमाल के लिए 30 हजार तक ड्रोन खरीदे जा सकते हैं.

यूक्रेन में फिलहाल एडल्ट कंटेट बनाना और उसे दूसरों तक पहुंचाना गैरकानूनी है. इसके लिए 7 साल तक की जेल की सजा हो सकती है. फिर भी, भ्रष्ट पुलिस की मदद से एडल्ट कंटेंट इंडस्ट्री का विस्तार जारी है. टैक्स देना अपराध

यूक्रेन के अधिकारियों ने हाल ही में एडल्ट कंटेंट बनाने वालों से टैक्स लेना शुरू किया है.

मगर जो लोग सरकार को अपने इस काम के बारे में बताते हैं तो उन्हें अपराधी कहा जाता है क्योंकि ये यूक्रेन में अभी भी अपराध है. झेलेजन्याक ने कहा, एडल्ट कंटेंट बनाने वाली महिलाओं के पास दो रास्ते हैं.

या तो वो टैक्स नहीं दें और आपराधिक केस का सामना करें. नहीं तो टैक्स दें और पोर्नोग्राफी कानून तोड़ने के आरोप में केस झेलें. यूक्रेन के कुछ लोगों ने सरकार को अपनी कमाई की जानकारी दी थी.

जिसके बाद यूक्रेनी सरकार की तरफ से उन्हें चिट्ठियां मिली.

जिसमें उन पर टैक्स चोरी करनेके साथ गैरकानूनी तरीके से एडल्ट कंटेंट बनाने का आरोप लगाया गया.

ये भी पढ़ें: पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- 'आने वाले वक्त में...'

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।