Egypt Train Accident: मिस्र के गीजा प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर, चार लोगों की मौत; 88 घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Egypt Train Accident: मिस्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. जहां दो ट्रेनें की टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 88 लोग घायल हुए हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है.
ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मिस्र की राजधानी काहिरा के दक्षिण में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई.
राजधानी काहिरा से 52 किमी दूर गीजा प्रांत में हुआ हादसा मिस्र के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, यह हादसा काहिरा से लगभग 52 किलोमीटर दक्षिण में गीजा प्रांत के अल-अयात जिले में हुआ.
यहां दक्षिण-पश्चिमी फयूम प्रांत की ओर जा रही एक ट्रेन, दक्षिणी प्रांत असवान की ओर जा रही एक दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई.
मंत्रालय ने बताया कि इनमें से एक ट्रेन पटरी से उतर गई, हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि कौन सी ट्रेन पटरी से उतरी.
मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी ने जताया हादसे पर दुख मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया.
जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने हादसे की तुरंत जांच के आदेश दिए हैं, ताकि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके.
राष्ट्रपति सिसी ने एक्स पर लिखा, "मैं इस ट्रेन हादसे के बाद की स्थिति पर बहुत चिंतित हूं.
जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
मैंने सरकारी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे घायलों को जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएं, हादसे के कारणों की तुरंत जांच करें और लापरवाही बरतने वाले किसी भी व्यक्ति को जवाबदेह ठहराएं." खबर अभी अपडेट हो रही है...
📡 स्रोत: NewsData.io