व्यापार

एईएन सत्यवीर सुरेला बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बैंक कॉलोनी में पाइपलाइन के बाद खोदी सड़क की समस्या हुई दूर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एईएन सत्यवीर सुरेला बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बैंक कॉलोनी में पाइपलाइन के बाद खोदी सड़क की समस्या हुई दूर

अजमेर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, दिशा-सूचक बोर्ड और सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली...

एईएन सत्यवीर सुरेला बने आज के 'स्टार ऑफिसर' अलवर गेट चौराहा से अतुल जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले 7 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद एईएन सत्यवीर सुरेला ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए पानी की सप्लाई शुरू करवाई।

इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एईएन सत्यवीर सुरेला को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। बैंक कॉलोनी में पाइपलाइन के बाद खोदी सड़क की समस्या हुई दूर बैंक कॉलोनी गली नंबर-2 से जनार्दन शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पानी की लाइन डालने के बाद करीब 2 महीने से सड़क खोदकर छोड़ दी गई है।

सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे लोगों को आवागमन में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है...

दरगाह स्ट्रीट में 15-20 दिन से नहीं हुई नालियों की सफाई दिग्गी बाजार, दरगाह स्ट्रीट से सैयद वसीम ने समस्या पोस्ट कर बताया कि यहां पिछले 15-20 दिनों से नालियों की सफाई नहीं हो रही है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण नालियों में गंदगी जमा हो रही है और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने संबंधित विभाग से नालियों की सफाई करवाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। तारागढ़ चौराहे पर टूटा पड़ा दिशा-सूचक बोर्ड रामगंज थाना, तारागढ़ चौराहे से फरीद खान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि रास्ते में लगा दिशा-सूचक बोर्ड काफी समय से टूटा हुआ है। बोर्ड खराब होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को रास्ते की जानकारी लेने में परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से टूटे दिशा-सूचक बोर्ड को जल्द ठीक करवाने या नया बोर्ड लगाने की मांग की है। गोवा कॉलोनी में नाली की नियमित सफाई नहीं, वार्ड-44 के लोग परेशान उदयगंज, गोवा कॉलोनी से सुनील कोली ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर-44 में नाली की नियमित सफाई नहीं हो रही है।

सफाई नहीं होने के कारण नालियों में गंदगी जमा रहती है और पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नाली की नियमित सफाई करवाने की मांग की है। नगरा वार्ड-48 में पांच दिन से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट नगरा वार्ड नंबर-48 से सुनील सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है।

लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाकर चालू कराने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अस्पताल की लिफ्ट, पाइपलाइन लीकेज, स्ट्रीट लाइट और सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल 2.रातीडांग में 10 दिन से बंद रोडलाइट हुई चालू:सफाई, टूटी सड़क और सीवरेज ओवरफ्लो जैसी समस्याएं शामिल 3.

एईएन कन्हैया लाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':रामगंज में एक सप्ताह से बंद रोड लाइट हुई ठीक, लोगों को राहत 4.

एईएन सत्यवीर सुरेला बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सफाई व्यवस्था, नाली के टूटे कवर, जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल 5. ‘भास्कर समाधान’ बना पब्लिक की आवाज:अजमेर में पानी की सप्लाई में अनियमितता बड़ा मुद्दा, रोड लाइट बंद होने से मोहल्ले अंधेरे में 6.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 7.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 8.जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 9.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 10.

एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।