राज्य

'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संगम के सातवें चरण का आयोजन कर रहा है शिक्षा मंत्रालय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संगम के सातवें चरण का आयोजन कर रहा है शिक्षा मंत्रालय

शिक्षा मंत्रालय, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संगम के सातवें चरण का आयोजन कर रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और युवाओं में राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में, कर्नाटका केंद्रीय विश्वविद्यालय के नेतृत्व में तेलंगाना प्रतिनिधिमंडल इस माह की 4 तारीख को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आईआईटी गुवाहाटी पहुंचा।

इस प्रतिनिधिमंडल ने अपने दौरे की शुरुआत योग सत्र से की। उन्होंने असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से भी बातचीत की, जिससे युवा प्रतिनिधियों को असम की समृद्ध विरासत, परंपराओं और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। इस बातचीत से भारत की विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और देश भर के युवाओं के बीच संबंधों को मजबूत करने के महत्व के बारे में उनकी समझ और भी समृद्ध हुई।

युवा संगम कार्यक्रम तेलंगाना-असम आदान-प्रदान कार्यक्रम के मूल उद्देश्य को दर्शाता है, जिसमें युवाओं को देश की विविधता से परिचित होने, अपने गृह राज्यों से परे अन्य समुदायों से जुड़ने और भारत की साझी सांस्कृतिक विरासत के प्रति गहरी समझ विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।