एक्सईएन प्रदीप शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बनीपार्क वार्ड-42 में टूटी सड़क की समस्या हुई दूर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →जयपुर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें रोड लाइट, सड़क निर्माण, सफाई और कचरे से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली...
एक्सईएन प्रदीप शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' जनता बाजार, कंवर नगर से सुरेंद्र सिंह ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट कई दिनों से बंद पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी।
समस्या सामने आने के बाद एक्सईएन प्रदीप शर्मा ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए रोड लाइट को ठीक करवा दिया। लाइट चालू होने से क्षेत्र में रोशनी हुई और लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एक्सईएन प्रदीप शर्मा को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। बनीपार्क वार्ड-42 में टूटी सड़क की समस्या हुई दूर बनीपार्क वार्ड-42 से नरेंद्र गुप्ता ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क पूरी तरह टूटी हुई है।
सड़क खराब होने के कारण लोगों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है...
पोल पर नहीं लग रही रोड लाइट, आमजन परेशान केशव मार्ग से मनोज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि विद्याधर नगर सेक्टर-7 में खंभे पर रोड लाइट लगी हुई है। इससे यहां से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से रोड लाइट की रोशनी सड़क तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
पटेल मार्ग चौराहे पर 5 साल से बंद पड़ी रोड लाइट पटेल मार्ग चौराहा, न्यू सांगानेर रोड से पवन जागा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि यहां करीब 5 साल से रोड लाइट नहीं जल रही है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
लोगों ने संबंधित विभाग से रोड लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। पटेल मार्ग पर सड़क का काम चल रहा, जगह-जगह फेंका जा रहा कचरा पटेल मार्ग, सुधा एन्क्लेव से पवन जगा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में सड़क का काम चल रहा है। वहीं आसपास लोग कचरा भी फेंक रहे हैं। इससे सड़क के आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के साथ सफाई व्यवस्था करवाने और जमा कचरा हटाने की मांग की है। मुरलीपुरा में पेड़ कटाई के बाद नहीं उठाया गया कचरा मुरलीपुरा, केडिया प्लेस रोड से रवि खत्री ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के बाद काफी कचरा जमा है। पेड़ों की कटाई के बाद से यह कचरा अभी तक नहीं उठाया गया है।
इससे सड़क किनारे गंदगी फैली हुई है और लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पेड़ कटाई के बाद जमा कचरा जल्द उठवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.पार्षद भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार':सफाई, कचरा, सड़क, जलभराव और पानी की सप्लाई से जुड़ी समस्याएं शामिल 2.
किशनपोल बाजार रोड पर जमा गंदगी हुई साफ:वार्ड पार्षद सुनीता मेठी बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार' 3.
वार्ड पार्षद सुनीता मेठी बनीं 'पब्लिक की स्टार':गणेश मार्ग पर 7-8 दिन से सड़क पर बना गड्ढा हुआ ठीक, राहगीरों को मिली राहत 4.
ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':गोविंद नगर वार्ड-20 में जाम नालियों से सड़क पर आ रहा गंदा पानी हुआ दूर 5.'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:कालवाड़ रोड पर नई सीसी रोड का निर्माण हुआ, लेकिन जवाहर नगर में टूटी सड़क पर नियंत्रण खो रहे वाहन 6.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 7.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 8.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 9.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 10.
जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी
📡 स्रोत: NewsData.io