एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस:28 अक्टूबर तक की मोहलत, अमेरिकी नागरिक हैं: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। इमरान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 10 अक्टूबर को हिरासत में लिया था।
वे 22-23 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, इमरान भारतीय नागरिक नहीं हैं और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस मामले में उनके खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था प्रोटेस्ट के दौरान एक्टर को डिटेन किया था प्रदर्शन के दौरान शनिवार को हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान खान ने पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
उन्होंने लिखा था, 'लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं'। वैन के अंदर से सामने आए एक वीडियो में जब उनकी कजिन जैन ने उनसे पूछा कि क्या वे कभी जेल गए हैं, तो इमरान ने कहा कि अभी जो हालात हैं, उसे देखकर इसके चांस लग रहे हैं। मीडिया से बातचीत में इमरान ने कहा कि उन्हें बिना वजह सड़क से उठाकर वैन में बैठा दिया गया था।
रिहाई के बाद पैदल घर लौटे हिरासत से छूटने के बाद लेखा वाशिंगटन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि पुलिस ने उन्हें रिहाई के बाद कोई कार या कैब नहीं करने दी। लेखा ने बताया कि उनका मोबाइल भी जमा करा लिया गया था, जिसके बाद वे इमरान और जैन के साथ पैदल ही घर की तरफ निकले। वहीं, इमरान खान ने बताया कि रिहाई से पहले उन्हें और अन्य लोगों को करीब दो घंटे तक पुलिस वैन में घुमाया गया था।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar