एक्टर टीनू आनंद को अस्पताल से मिली छुट्टी, 5 पसलियां टूटने और फेफड़े में चोट के बाद ICU में थे भर्ती
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और डायरेक्टर टीनू आनंद को हाल ही में एक चोट लग गई थी.
इस चोट में अभिनेता की पांच पसलियां टूट गई थी और इसके कारण उनके फेफड़े में भी चोट आई थी. अभिनेता को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
जहां उनका इलाज चला और वो इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रहे. अब एक्टर को डिस्चार्ज कर दिया गया है. लेकिन, उन्हें डॉक्टर्स ने फिलहाल पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी है.
टीनू आनंद को मिली अस्पताल से छुट्टी
टीनू आनंद की जो पांच पसलियां टूटी थीं उनमें से एक ने उनके फेफड़े को भी चोट पहुंचाई थी. जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई थी.
हालांकि अस्पताल में इलाज के बाद अब एक्टर खतरे से बाहर हैं. लेकिन उनका चलना-फिरना और उठना-बैठना काफी मुश्किल है. एक्टर अब अपने घर पहुंच चुके हैं और उनका घर पर ही इलाज जारी है.
घर पर चल रही फिजियोथेरेपी
डॉक्टर्स ने टीनू आनंद को सख्त हिदायत दी है कि उन्हें कुछ दिन पूरी तरह से बेड रेस्ट पर रहना होगा.
फिलहाल अभिनेता की रिकवरी के लिए उनके घर पर ही फिजियोथेरेपी चल रही है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता को न सिर्फ चलने-फिरने और उठने-बैठने में बल्कि बोलने में भी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रोड्यूसर्स ने काम पूरा करने के लिए किया टीनू से संपर्क
रिपोर्ट में दिए गए सूत्रों की माने तो कुछ फिल्म प्रोड्यूसर्स ने टीनू आनंद से कॉन्टैक्ट किया और उनसे डबिंग के अधूरे काम को लेकर बात की.
हालांकि अभी टीनू आनंद इस हालत में नहीं है कि वो अपने प्रोजेक्ट को पूरा कर सके.
टीनू आनंद के बारे में
81 वर्षीय टीनू आनंद ने 'पुष्पक', 'नायकन', 'खिलाड़ी', 'लागा चुनरी में दाग', 'गजनी', 'दामिनी', 'राम जाने', 'त्रिमूर्ति', 'सीता रामम', 'सालार पार्ट 1', 'दबंग' और 'दे दना दन' सहित कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है.
पिछली बार वो राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' में नजर आए थे.
टीनू ने 'कालिया',
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
टीनू आनंद की अस्पताल से छुट्टी की खबर एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़ी है। यह विषय दर्शाता है कि कैसे एक सेलिब्रिटी की चोट और उसकी चिकित्सा प्रक्रिया जनता के लिए रोचक और संवेदनशील हो सकती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि टीनू आनंद का स्वास्थ्य और कल्याण उनके प्रशंसकों और उद्योग के लिए चिंता का विषय है, और उनकी त्वरित रिकवरी से उम्मीदें जागृत होती हैं। आम जनता पर इसका असर यह है कि यह लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा और आपातकालीन उपचार की महत्ता के प्रति जागरूक करता है, साथ ही मशहूर हस्