'एक्टिंग के अलावा सब करना चाहते हैं', कास्टिंग से ट्रेलर-मार्केटिंग तक में एक्टर्स के दखल पर करण जौहर का तंज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कॉफी विद करण के होस्ट करण जौहर बॉलीवुड के उन फिल्ममेकर्स में शामिल हैं, जो फिल्ममेकिंग के हर पहलू को करीब से समझते हैं.
हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्ममेकिंग में एक्टर्स के बढ़ते दखल पर सवाल उठाए हैं.
उनका कहना है कि आजकल एक्टर्स एक्टिंग के अलावा सब कुछ करना चाहते हैं.
करण का मानना है कि अब एक्टर्स पहले की तरह अपनी इंस्टिंक्ट पर नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस के कथित फॉर्मूले पर भरोसा करते हैं.
एक्टर्स के अल्फा और फ्रंटफुटेड किरदारों की चाहत पर बोले करण
जब द हॉलीवुड रिपोर्टर के एक इंटरव्यू में करण जौहर से पूछा गया कि क्या वे बिजनेस की मौजूदा स्थिति को लेकर परेशान हैं, तब उन्होंने कहा कि वे भेड़ चाल वाली मानसिकता से परेशान है और कन्फ्यूज्ड आर्टिस्ट्स से परेशान हैं.
इसी सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने उन एक्टर्स को भी आड़े हाथों लिया जो फिल्म के उन पहलुओं में भी अपनी टांग अड़ाते हैं, जिनसे उन्हें कोई मतलब नहीं होना चाहिए.
उन्होंने कहा, आजकल मैंने देखा है कि लीड एक्टर्स कई बार ये कहकर फिल्म की कहानी सुनना बीच में ही रोक देते हैं कि ये किरदार इतना अल्फा नहीं है या फिर इतना फ्रंटफुटेड नहीं है.
उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म में राज के किरदार का उदाहरण देते हुए कहा, क्या फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख खान का किरदार इतना फ्रंटफुटेड था?
बल्कि वह तो बेहद खूबसूरती से लिखा गया एक शांत और सहज किरदार था. उसने कहा था - मैं तुम्हारे पिता से लड़ाई नहीं करूंगा. मैं तुम्हारे पिता और परिवार का आशीर्वाद लेकर ही तुमसे शादी करूंगा.
क्या यह हमारे समय की सबसे बड़ी लव स्टोरीज में से एक नहीं है?
सैय
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बॉलीवुड में एक्टर्स के बढ़ते दखल पर करण जौहर के तंज को दर्शाती है, जहाँ वे कहते हैं कि अभिनेता अब केवल अभिनय नहीं, बल्कि कास्टिंग, ट्रेलर मार्केटिंग जैसी सभी प्रक्रियाओं में हाथ डालना चाहते हैं। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह फिल्म निर्माण के पारंपरिक ढाँचे पर सवाल उठाता है, जहाँ निर्देशक और निर्माता प्रमुख निर्णय लेते थे। अगर यह रुझान जारी रहा तो उत्पादन की रचनात्मक स्वतंत्रता पर असर पड़ सकता है और फ़िल्मों की गुणवत्ता में बदलाव आ सकता है। आम जनता को इससे अधिक व्यावसायिक फ़िल्में मिल स