Elon Musk को 7.53 लाख करोड़ का झटका! टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हुए Nvidia के CEO
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजों का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है. इसकी चोट दुनिया के कुछ सबसे अमीर कारोबारियों की दौलत पर भी पड़ी है.
अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद टेक कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई. इसका सबसे बड़ा नुकसान दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को हुआ है.
उनकी संपत्ति 1 ही दिन में करीब 7.53 लाख करोड़ रुपए घट गई है.
वहीं, Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की दौलत में भी बड़ी गिरावट आई है.
हालात ऐसे हो गए कि वो दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से ही बाहर हो गए. इस बदलाव के बाद अरबपतियों की रैंकिंग में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है.
कितनी घटी अरबपतियों की दौलत?
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, गुरुवार को दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति में 185 अरब डॉलर यानी करीब 17.48 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई.
साल 2012 में ये इंडेक्स शुरू होने के बाद एक दिन में आई ये 14वीं सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है.
इस गिरावट में सबसे बड़ा नुकसान एलन मस्क को हुआ है.
उनकी संपत्ति 79.7 अरब डॉलर यानी करीब 7.53 लाख करोड़ रुपए कम हो गई है.
वहीं, Oracle के को-फाउंडर लैरी एलिसन की दौलत भी 10.1 अरब डॉलर यानी करीब 95,400 करोड़ रुपए घट गई है.
कितनी हुई मस्क की संपत्ति?
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की संपत्ति अब 800 अरब डॉलर से नीचे आ गई है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 785 अरब डॉलर रह गई है.
मस्क की दौलत का बड़ा हिस्सा Tesla और SpaceX में उनकी हिस्सेदारी से आता है.
चुनाव नतीजों के बाद इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई, जिसका सीधा असर उनकी संपत्ति पर पड़ा है.
मस्क ने अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारों का खुलकर समर्थन किया था.
ऐसे में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद उनकी कंपनियों पर सख्त नियम लागू होने की आशंका भी बढ़ गई है.
<s
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar