राजनीति

एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम घोषित:अलीगढ़ में आचार संहिता के साथ निषेधाज्ञा लागू, 23 अक्टूबर को मतदान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम घोषित:अलीगढ़ में आचार संहिता के साथ निषेधाज्ञा लागू, 23 अक्टूबर को मतदान

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित होते ही अलीगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अलीगढ़ शामिल है। वहीं आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद में निषेधाज्ञा भी लागू की गई है। प्रशासन ने अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों और कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

विधान परिषद के खंड स्नातक के पांच और खंड शिक्षक के छह निर्वाचन क्षेत्रों के सदस्यों का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इनके स्थान पर नए सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। 29 सितंबर से नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी 9 अक्टूबर तक की जा सकेगी। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। त्योहारों के बीच प्रशासन की दोहरी तैयारी चुनाव कार्यक्रम ऐसे समय आया है, जब जिले में आगामी त्योहारों को लेकर भी प्रशासन कानून-व्यवस्था की तैयारियों में जुटा है।

प्रशासन की ओर से जनपद में निषेधाज्ञा लागू की गई है। इसका उद्देश्य त्योहारों और निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने संबंधित अधिकारियों और अन्य पक्षों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन के अनुसार चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।