भोपाल

एमपी में भारी पड़ेंगे 48 घंटे, 3 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन मुस्तैद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एमपी में भारी पड़ेंगे 48 घंटे, 3 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन मुस्तैद

MP Weather : एमपी के विंध्य और शहडोल संभाग में तेज बारिश से नदियां उफान पर हैं। सतना जिले के चित्रकूट में मंदाकिनी और सेमरावल नदियों में आई भयावह बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। करीब 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। मंदाकिनी का जलस्तर घटने के बाद तबाही का मंजर सामने आया, जिसमें कई भवन धराशायी हो गए और गलियां कीचड़ से भर गईं। सीएम डॉ.

मोहन यादव ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का जायजा लिया। वे रामधाम मोहल्ले में कीचड़ से भरे रास्तों पर पैदल चलकर पीडि़तों के घर पहुंचे। उन्हें सांत्वना दी। सीएम ने प्रभावितों को कपड़े और राशन दिया। सतना में अगले 48 घंटे भारी पड़ सकते हैं। इस बीच सतना और रीवा में 1 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। मैहर में भी आज स्कूल बंद हैं।

📡 स्रोत: Patrika Bhopal

📰 पूरी खबर पढ़ें (Patrika Bhopal पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।