एमपी के बुरहानपुर की बेटी बनी एक दिन की थाना प्रभारी! कुर्सी पर बैठकर संभाला थाना, बोली- पुलिस अधिकारी बनकर करूंगी देश सेवा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बच्चों के अंदर भी अपने सपनों को पूरा करने का जज्बा देखने को मिल रहा है.
बहादरपुर की रहने वाली कक्षा तीसरी की छात्रा दीपांशी लोंढे का सपना बड़ा होकर पुलिस अधिकारी बनने का है. अपने इसी सपने को लेकर दीपांशी जब थाने पहुंची तो उसके लिए यह दिन बेहद खास बन गया.
थाने पहुंचने पर दीपांशी ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से देखा थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ ने भी बच्ची की रुचि और उत्साह को देखते हुए उसका हौसला बढ़ाया.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP